Odisha Train Accident : ओडिशा ट्रेन हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले- शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 02 जून, 2023

ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में 350 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ट्रेन में कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “ओडिशा में ट्रेन हादसे से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों।

हादसे पर रेलमंत्री से हुई बात

उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि हादसे के संबंध में उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली है। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

ये भी पढ़ें :  Delhi-Mumbai Expressway : दिल्ली से दो घंटे में जयपुर और 12 घंटे में मुंबई, पीएम करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

बतादें की, ओडिशा के बालासोर में आज शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस के चार डिब्बे मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हादसा शाम सात बजकर करीब 20 मिनट पर बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालिमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें :  Bijapur Naxal Attack : विधायक के काफिले पर हमले को लेकर गृह मंत्री का बयान, बोले -सुरक्षा बलों और एसपी ने रोका, मगर वे गए…

गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है। एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राहत अभियान का जायजा लेने पहुंचे सीएम पटनायक

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद राहत अभियान का जायजा लेने के लिए विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) नियंत्रण कक्ष पहुंचे। उन्होंने कहा है कि मैंने स्थिति की समीक्षा की है। मैं कल सुबह घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लूंगा।

ये भी पढ़ें :  जो भ्रष्टाचारी है, भाजपा में जाते ही उसे क्लीनचिट मिल जाती है, हनुमान जी सबसे पहले उन्‍हें सजा देंगे- सीएम भूपेश बघेल 

हादसे में 50 की मौत की खबर, 350 से ज्‍यादा जख्‍मी

चेन्नई हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। हादसे में 50 लोगों की मौत की खबर है, जबक‍ि 350 के करीब यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है।

न्यूज राइटर की टीम गंभीर हादसे में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भगवान से कामना करता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment