सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, खूँख़ार नक्सली हिड़मा मुठभेड़ में ढेर

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर 

 

आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान में आज एक बड़ी सफलता मिली है। वर्षों से सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बने अत्यंत वांछित और खूँख़ार नक्सली हिड़मा को सुरक्षाबलों ने एक सफल ऑपरेशन में ढेर कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार, संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान जंगलों में मुठभेड़ हुई, जिसमें हिड़मा मारा गया। हिड़मा पर कई बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था, जिनमें सुरक्षाबलों पर हमले, अपहरण और स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैलाने जैसी घटनाएँ शामिल थीं।

ये भी पढ़ें :  BJP का अब छत्तीसगढ़ में बुलडोजर अवतार.... बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमारी सरकार बनी, तो यहां भी अपराधियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर'

 

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मौके से हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है। क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

 

हिड़मा के मारे जाने को नक्सल विरोधी अभियान में सबसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में सक्रिय नक्सली यूनिटों का नेतृत्व कर रहा था।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के 184 नगरीय निकायों के कर्मचारी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे हड़ताल

 

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment