ब्यूरो रिपोर्ट, न्यूज राइटर, 15 जुलाई, 2024 प्रदेश में मानसून ब्रेक की स्थिति पर अब खत्म होते दिखाई दे रही है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और भारी से अतिभारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, भारी बारिश का क्षेत्र उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ रहने के संकेत हैं। रायपुर में आकाश मेघमय…
Read MoreTag: Chhattisgarh News
‘एक पेड़ मां के नाम’ : सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ आज
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 14 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीवनदायिनी धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और आने वाली पीढियों को अनुकूल वातावरण देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरणादायी अभियान, ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की शुरुआत की है। हमारी…
Read Moreरायपुर पुलिस व संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनओडीसी द्वारा अभियान निजात के तहत हजारों बच्चों के बीच किया गया नशे विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम
विधायक पुरंदर मिश्रा ने नशे के विरुद्ध दिलाई शपथ और विधायक अनुज शर्मा ने बच्चों को किसी के भी दबाव ने नशा न करने की दी सीख नेहा शर्मा, रायपुर, 14 जुलाई, 2024 रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसके साथ ही प्रतिदिन लोगों, युवाओं व बच्चों के बीच जाकर नशे के दुष्परिणाम पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ज़िले के…
Read Moreआरडी तिवारी स्कूल पीएम श्री योजना में शामिल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत के प्रयासों को मिली सफलता
नेहा शर्मा, रायपुर, 12 जुलाई 2024 रायपुर शहर के आरडी तिवारी स्कूल को पीएम श्री योजना में शामिल कर लिया गया है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की सीमा में आने वाले इस स्कूल को केंद्र सरकार की योजना में शामिल करवाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक राजेश मूणत की अहम भूमिका रही है। मूणत ने बताया कि पीएम श्री योजना में शामिल होने के बाद आरडी तिवारी स्कूल को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, स्मार्ट क्लासरूम और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस किया जाएगा, जो छात्रों के शिक्षा में सुधार…
Read Moreमाता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी करेंगे भेंट कैबिनेट के सदस्यों के साथ जाएंगे रामलला के दर्शन करने उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्याधाम जाएंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित…
Read Moreमितानिनों को मिली बड़ी सौगात : साय सरकार ने 72 हजार मितानिनों के खाते में डाले 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए की प्रोत्साहन राशि
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना पर काम करना शुरू कर दिया है और इसकी शुरूआत स्वस्थ छत्तीसगढ़ की बात के साथ की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में राज्य भर से आई हुई हजारों मितानिन बहनों के सामने कहा कि उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और वो राज्य मे सुशासन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस सफर में राज्य भर में…
Read Moreसैल्यूट Raipur Police : AIIMS में चाकू लेकर उपद्रव करने लगा मानसिक रोगी..रायपुर पुलिस के जवानों ने जान हथेली में लेकर किया कंट्रोल.. खुद घायल होकर बचाई औरों की जान
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 12 जुलाई 2024 पुलिस…ये नाम सुनते ही आम लोगों को ये विश्वास हो जाता है कि ये हमारे साथ हैं, तो हमारे साथ कोई अपराधी, या कोई हिंसक व्यक्ति कुछ गलत नहीं करेगा, रायपुर पुलिस का यही लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाता एक वाकया सामने आया है। जिसे लेकर रायपुर पुलिस कप्तान एसएसपी संतोष सिंह समेत रायपुर पुलिस की पूरी टीम की सराहना हो रही है। दरअसल ग्यारह जुलाई को बीरगांव उरला रायपुर निवासी भीम शाह पिता घुररू शाह उम्र 53 वर्ष अपने…
Read MoreChhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ महा वृक्षारोपण अभियान-2024 का किया शुभारंभ
प्रदेशव्यापी अभियान के तहत 33 जिलों में होगा 4 करोड़ वृक्षों का रोपण एक पेड़ मां के नाम लगाने मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से किया आह्वान नवा रायपुर के जैवविविधता पार्क में स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ जवानों, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाए पेड़ मुख्यमंत्री ने ओपन जिप्सी में भ्रमण कर अभियान में हिस्सा ले रहे लोगों का किया उत्साहवर्धन उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के अटल नगर स्थित जैव विविधता पार्क में ‘एक पेड़ मां के…
Read Moreअब मितानिनों को होगा ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान, 12 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय करेंगे राशि का अंतरण
ब्यूरो रिपोर्ट, रायपुर, 11 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि दिए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करने के साथ ही सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का यह कार्यक्रम 12 जुलाई पूर्वान्ह 11 बजे से रायपुर…
Read More‘एक पेड़ मां के नाम’ महा वृक्षारोपण अभियान-2024 में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री साय
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 3 बजे जैव विविधता पार्क अटल नगर नवा रायपुर में होने वाले ‘महावृक्षारोपण’ अभियान-2024 में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी की शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 10 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने आज राजधानी रायपुर के गौरव गार्डन में आयोजित स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी की शोकसभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह कलचुरी का देहावसान 27 जून को हुआ था। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष…
Read Moreराज्यपाल हरिचंदन ने ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत किया पौधरोपण
ब्यूरो रिपोर्ट, न्यूज राइटर, 10 जुलाई, 2024 राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय पद्मावती देवी की याद में आम का पौधा लगाया। हरिचंदन ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि पौधरोपण करना सभी के लिए जरूरी है। पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। वातावरण का प्रदूषण देश एवं दुनिया के लिए बहुत खतरनाक है विशेषकर कोविड महामारी के बाद इससे खतरा और बढ़ गया…
Read Moreडिप्टी CM शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण, कहा – “यह विद्यालय उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करेगा”
नेहा शर्मा, रायपुर, 08 जुलाई, 2024 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान बोड़ला में 48 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री के साथ विद्यालय की छात्राओं ने खुद अपने हाथों से इस नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के माध्यम से क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय एक सुरक्षित और समर्पित वातावरण प्रदान करेगा,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल, छेरापहरा की रस्म पूरी कर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 07 जुलाई, 2024 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को रथयात्रा धूमधाम से मनाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष रस्म के साथ रथ यात्रा निकाली गई है। रथ यात्रा शुरू करने से पहले भगवान की प्रतिमा को रथ तक लाया गया और रास्ते को सोने के झाड़ू से साफ भी किया गया । इस रस्म को छेरापहरा रस्म कहा जाता…
Read Moreडॉक्टर पंकज ने CM साय को भेंट की अपनी स्वरचित किताब ‘द पॉसिबिलिटी’, CM ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 07 जुलाई, 2024 रायपुर शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और सिविल लाईन स्थित होराइज़न हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर पंकज द्विवेदी ने स्वरचित किताब ‘द पॉसिबिलिटी’ की प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात के दौरान भेंट की। इस दौरान किताब भेंट करते हुए डॉक्टर पंकज ने मुख्यमंत्री साय को इस किताब ‘द पॉसिबिलिटी’। की विशेषता बताई और बताया कि किस तरह से ख़ुद पर विश्वास करते हुए व्यक्ति नई ऊंचाइयों को छू सकता है, इस पर ये किताब लिखी गई है। साथ ही इस किताब…
Read More
