गाँव के लोगों ने किया प्रार्थना सभा का जमकर विरोध, ग्रामीणों की आपत्ति के बाद पहुंची पुलिस

  नेहा शर्मा, बलौदाबाजार   बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर पलारी थाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिनौरी में बीते 17-18 वर्षों से ग्रामीणों की इच्छा विरूद्ध चल रहे प्रार्थनासभा से उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे यातायात व्यवस्था, सामाजिक धार्मिक तनाव, पारिवारिक अंतरकलह से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अपनी परेशानियों से अवगत कराया। जिस पर संज्ञान लेते हुए पलारी थाना प्रभारी केसर पराग बंजारा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाने के स्टाफ को भेजकर गांव में प्रत्येक रविवार प्रार्थनासभा के…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर में आरएसएस की समन्वय बैठक, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सामजिक और सेवा कार्य बताए जरूरी

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक रायपुर के  रोहिणी पुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश ध्यक्ष किरण सिंह देव के अलावा मंत्री भी शामिल हुए। बैठक को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि बहुत आगे की सोचकर बैठक हो रही है। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत से कार्य विभाजन हुए हैं। सामाजिक कार्यों का विभाजन हुआ है। इन सब पर चर्चा होगी। इसके अलावा आगे के कार्यों की तैयारियों पर…

Read More

छत्तीसगढ़-कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी विकास कार्यों की सौगात, मुख्यधारा में सभी वर्गों को शामिल करना जरूरी

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपनी विधानसभा क्षेत्र का शनिवार को दौरा किया। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम नवागांव में पटेल भोयारा मरार सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। सामुदायिक शौचालय के लिए सात लाख रुपये, बोर खनन, ग्राम नवागांव में शीतला मंदिर के पास मंच निर्माण के लिए चार लाख रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज को…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा देंगे विद्युत उपकेन्द्र की सौगात, मेधावी छात्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

कबीरधाम. डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिल्हाटी (बैजलपुर) 132 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना के साथ 132 केवी लाइन विस्तार का कार्य किया गया है। जिले के सिल्हाटी (बैजलपुर) 132 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र का उद्धाटन करेंगे। जिससे इस क्षेत्र के किसानों सहित ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के 33/11 विद्युत उपकेन्द्र कुसुमघटा, सारंगपुर, पाण्डातराई, मड़मड़ा व बैजलपुर को इससे जोड़ा गया। जिससे 33/11 विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े सभी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। भविष्य में 33…

Read More

साय कैबिनेट की बैठक आज, विधानसभा के मानसूत्र सत्र सहित इन मुद्दों को लेकर होगी चर्चा

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 09 जुलाई, 2024 छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक आज होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में ये बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन में दोपहर 3 बजे होगी।कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि को लेकर चर्चा होनी है। जिस पर सरकार कुछ अहम फैसले ले सकती है। इसी महीने विधानसभा का मानसून सत्र भी होना है। बजट से जुड़ी मांगों पर भी कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। चर्चा कि इस बैठक में शिक्षा विभाग, रेडी टू ईट, नक्सल इलाकों…

Read More

डिप्टी CM शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण, कहा – “यह विद्यालय उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करेगा”

नेहा शर्मा, रायपुर, 08 जुलाई, 2024 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान बोड़ला में 48 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री के साथ विद्यालय की छात्राओं ने खुद अपने हाथों से इस नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के माध्यम से क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय एक सुरक्षित और समर्पित वातावरण प्रदान करेगा,…

Read More

CM साय ने कवर्धा हादसे के मृतकों के परिजनों से फोन पर की बात, बोले- “शोक की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं”…

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 22 मई, 2024   रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन पर बात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। सीएम ने परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुःखद घटना घटित हुई है, लेकिन होनी को टाला नहीं जा सकता। हम सब आपके साथ हैं, पूरी सरकार आप लोगों के साथ खड़ी है।   उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी…

Read More