Breaking
11 Nov 2026, Wed

ऊर्जा मंत्री तोमर का ऐलान, बिजली बचाने के लिए बिना प्रेस किए कपड़े पहनूंगा

ग्वालियर

अपने अनोखे बयानों और अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। वजह है बिजली बचाने और प्रदूषण रोकने के लिए उनकी ओर से लिया गया संकल्प। मंत्रीजी ने प्रण लिया है कि वह एक साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनेंगे। वहीं, कांग्रेस ने तोमर के इस बयान को नौटंकी वेब सीरीज का अगला भाग बताया है।

मध्य प्रदेश की राजनीति में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने प्रण लिया है कि वह एक साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनेंगे। मंत्री जी का कहना है कि इससे हर दिन आधे यूनिट बिजली की बचत होगी। तोमर ने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी के दिन भी बिना प्रेस किए ही कपड़े पहनेंगे। उन्होंनेक कहा, 'आने वाली पीढ़ी को पीठ पर सिलेंडर न लादने पड़ जाए, इसलिए यह निर्णय लिया।'

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश के कारीगरों की दिल्ली हाट में सहभागिता

तोमर ने मीडिया से बातचीत में अपने फैसले को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'हम सबको बिजली की बचत करनी चाहिए। जितनी जरूरत हो उतनी ही खपत करे। हम सबको छोटी-छोटी पहल करती रहनी चाहिए। बिजली के साथ-साथ प्रदूषण… एक वर्ष तक के लिए मैंने पहल की है। प्रदूषण (रोकने) के लिए हम सब बराबर प्रयास कर रहे हैं। मैं बिना प्रेस कपड़े इसलिए पहन रहा हूं कि हमारे शहर का प्रदूषण…. संदेश देने का काम है कि हम सब मिलकर काम करें। एक ड्रेस में आधा यूनिट बिजली जलती है, इससे जो प्रदूषण पैदा होता है, सालभर का गुना भाग है, जोड़ेंगे तो वह चार वृक्ष के बराबर है। मैं एक साल तक बिना प्रेस के कपड़े पहनूंगा।'

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में आज से 30 मई तक तबादलों का मौसम एक्टिव रहेगा, ऑर्डर निकालने से पहले ई-ऑफिस में करना होगा रजिस्टर्ड

एक साल तक के लिए की है पहल

हालांकि ऊर्जा मंत्री ने यह फैसला लगभग एक साल के लिए लिया है. उनका कहना है कि अब पूरे एक साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे. उनका मानना है कि अगर हम इसी तरह छोटे-छोटे कदम उठाएंगे, तो इसका असर पर्यावरण सुधार में भी दिखाई देगा, क्योंकि ग्वालियर में प्रदूषण का स्तर जिस तरह बढ़ रहा है. ऐसे में छोटे छोटे कदम भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए उन्होंने आमजन से भी इस बात की अपील की है कि वे स्वच्छता के साथ पर्यावरण बचाने के लिए आगे आए साथ ही बिजली बचाने कल ये भी अपने जीवन मैच छोटे छोटे परिवर्तन जरूर करें.

ये भी पढ़ें :  फुलफॉर्म में आया मॉनसून, मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, मुरैना-टीकमगढ़ में बाढ़ जैसे हालात, आज भी रेड अलर्ट.

ऊर्जा मंत्री के बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अब इसे मंत्री की नौटंकी बता रही है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री हमेशा सुर्खियों में रहने के लिए नौटंकी करते हैं और अब यह नौटंकी वेब सीरीज का अगला पार्ट है। अगर मंत्री जी को बिजली बचाने की इतनी चिंता है तो उनके साथ जो 10-10 गाड़ियां चलती है और उसे वायु प्रदूषण होता है उन गाड़ियों को छोड़े और साइकिल से चलना शुरू कर दें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *