Breaking
20 Nov 2026, Fri

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 जनवरी, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी के ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ जैसे कई सूक्त वाक्य युवाओं को नई ऊर्जा से भर देते हैं। उन्तालीस वर्ष की कम उम्र में स्वामी जी जो विचारों की अतुल्य विरासत हमें सौंप गए हैं, वे पीढ़ियों तक हमारा मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  CRIME : बंद कमरे में मामी-भांजे ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिले दोनों के शव

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता। राज्य सरकार रायपुर में बसी स्वामी जी की अमूल्य यादों को सहेजने और संवारने का प्रयास कर रही है। रायपुर में बूढ़ापारा स्थित स्वामी जी के निवास स्थान रायबहादुर भूतनाथ डे चेरिटेबल ट्रस्ट के भवन को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित किया गया है। रायपुर के बूढ़ातालाब को विवेकानंद सरोवर का नाम दिया गया है। यहां विवेकानंद जी की ध्यानमग्न मुद्रा में स्थापित मूर्ति एक बारगी स्वामी जी के ओज और उपस्थिति को जीवंत बना देती है। नवा रायपुर स्थित विमानतल का नाम विवेकानंद जी के नाम पर रखा गया है इससे हर यात्री अनायास स्वामी जी से जुड़ जाता है। स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां रायपुर को विश्वपटल में एक विशेष पहचान देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी के विचार और जीवन मूल्य से हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *