रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडिय में 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। एक बार फिर आज शाम 4 बजे से विंडो पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन टिकट मिलेगी।
टिकटों को लेकर स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबीन शाह ने बताया कि टिकट फिर से ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। ये पेटीएम ऑनलाइन के जरिए बुक की जा सकेंगी। स्टेडियम में ऑफ लाइन टिकट काउंटर होगा मगर ये उनके लिए होगा जिन्हें ऑनलाइन बुकिंग के बाद टिकट कोरियर से प्राप्त न हो पाए, ऐसे लोग काउंटर से टिकट ले सकेंगे। ऐसी व्यवस्था की जा रही है। स्टेडियम में छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के साथ बैठक की।
इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। स्टेडियम की साफ सफाई, कुर्सियों की मरम्मत से लेकर वालंटियर्स और सुरक्षा जैसे मसलों पर बात की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों परसदा,सेंध और नवागांव द्वारा बनाएं गए पार्किंग स्थलों में दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपए और चार पहिया वाहनों के लिए 30 रुपए पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ने स्टेडियम परिसर में जुटने वाले दर्शकों को अच्छी मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए जियो और एयरटेल कंपनियों के अस्थाई टॉवर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com