Breaking
15 Nov 2026, Sun

व्यापारी एकता और जय व्यापार पैनल में गठबंधन, संयुक्त प्रत्याशी उतारने पर बनी सहमति

रायपुर

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में इस बार नया समीकरण देखने को मिला है। व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच चुनाव को लेकर आपसी सहमति बन गई है। दोनों पैनलों ने व्यापारी एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बालोद में कॉलेज की छात्राओं के बीच जमकर चले लात-घूसे, पुलिस की समझाइश पर मानीं

बता दें कि वरिष्ठ व्यापारियों की मध्यस्थता के बाद अध्यक्ष पद के लिए सतीश थौरानी, महामंत्री पद के लिए निवर्तमान महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए नितेश बरड़िया के नाम तय किए गए हैं। ये तीनों प्रत्याशी जय व्यापार पैनल से नामांकन दाखिल करेंगे, लेकिन वे दोनों पैनलों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माताओं की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने फिल्म विकास निगम की बनाई एडवाइजरी कमेटी

गौरतलब है कि इस गठबंधन से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, वहीं व्यापारियों को उम्मीद है कि इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *