मोहला मानपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार अचानक अतिसंवेदनशील क्षेत्र कोहका थाने में आधी रात को आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरान जिले के पुलिस कप्तान ने थाने में उपस्थित स्टाफ से बातचीत की, उनका और व्यवस्थाओं का हाल जाना।
इस दौरान थाने में उपस्थित थाना प्रभारी तथा अन्य स्टाफ से आईपीएस अक्षय कुमार ने मुलाकात की तथा थाने का जायजा लिया।
आधी रात को IPS अक्षय कुमार अचानक पहुंचे थाने…अतिसंवेदनशील क्षेत्र में पुलिस कप्तान को अपने बीच पाकर उत्साहित हो गए जवान…की SP ने वन टू वन चर्चा@ipsvijrk@CG_Policepic.twitter.com/S4zmYa0TJI
निरीक्षण के दौरान थाने के रजिस्टर, माल खाना, शस्त्रागार और संत्री पोस्ट का भी जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसके बाद रात्रि आसपास बॉर्डर इलाके की जानकारी ली गई।
इसी बीच अचानक पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार को अपने बीच पाकर जवान काफी उत्साहित दिखे। साथ ही उन्होंने खुलकर अपनी बातें अपने जिले के पुलिस कप्तान से कीं।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com