Breaking
21 Nov 2026, Sat

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 फ़रवरी, 2023

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने बीजेपी नेता की हत्या कर दी है। गोली लगने के बाद पहले वह घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पहले उन्हें छोटे डोंगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया था। इसके नारायणपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हो गई है। पार्टी नेता की हत्या पर पूर्व सीएम रमन सिंह छत्तीसगढ़ सरकार पर भड़क गए हैं। इसके साथ ही घटना की पुष्टि नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने की है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : अब एक फोन कॉल पर मिलेगी बाजार और योजनाओं की जानकारी- वन मंत्री केदार कश्यप

जानकारी के अनुसार छोटे डोंगर थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर बीजेपी नेता का घर है। रात करीब 8 बजे बीजेपी नेता सागर साहू अपने घर में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान कुछ नक्सली अचानक घर के अंदर घुस आए। उन्होंने बीजेपी नेता के सिर में गोली चला दी। इसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। इधर गोली चलने की आवाज सुनाई देते ही आसपास के लोग घर आ पहुंचे।

ये भी पढ़ें :  डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली भूपति 60 साथियों के साथ गढ़चिरौली में सरेंडर

आनन-फानन में घायल बीजेपी नेता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा है कि पिछले एक महीने में बस्तर क्षेत्र के तीन बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है। ये किस साजिश के तहत की जा रही है। रमन सिंह ने कहा कि बस्तर के लिए समर्पित इन नेताओं के रक्त की एक-एक बूंद जो छत्तीसगढ़ महतारी के आंचल पर गिरी है। वह हर अलोकतांत्रिक ताकत पर गाज बनकर गिरेगी। डॉ रमन सिंह ने कहा कि नारायणपुर के उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या बीजेपी पर हमला है। उन्होंने कहा कि सागर साहू का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *