रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर 12 बजे राजधानी के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बालोद जिले के ग्राम सोरर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम सोरर में दोपहर 12.35 बजे माता बहादुर कलारीन मंदिर एवं छदानछाडु देव मंदिर के दर्शन करेंगे और दोपहर 1.25 बजे डड़सेना कलार समाज के सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 1.45 बजे तहसील अर्जुन्दा के ग्राम परसतराई पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 2.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे और दोपहर 3.10 बजे दिल्लवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वें वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3.45 बजे मुख्यमंत्री बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम अर्जुनी पहुंचेंगे और स्व. कन्हैया लाल वर्मा स्मृति हाई स्कूल प्रांगण में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनी राज के 77वें अधिवेशन में शामिल होंगे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com