Breaking
25 Nov 2026, Wed

 

नेहा शर्मा, बिलासपुर, 24 फ़रवरी, 2023

बिलासपुर। होली पर्व के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस ने अभियान चलाकर निगरानीशुदा बदमाश, गुंडा और फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवााई कर तीन दिनों के भीतर 208 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियान में जिले के 17 थाने और 3 चौकियों से लगभग 100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने शिरकत किया। इस दौरान हत्या का प्रयास, बलात्कार, छेड़छाड़, मोबाइल फोन के जरिए अश्लीलता फैलाने जैसे गंभीर अपराध में शामिल लोगों को पकड़ा गया है। इसके अलावा मारपीट, आबकारी और चेक बाउंस मामले में फरारियों को धर दबोचा गया है।

एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि होली के मद्देनजर शांति व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने पुलिस कप्तान के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  CM साय ने आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर किया नमन

इसी क्रम में पुलिस कप्तान संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर फरारियों, वारंटियों समेत गुण्डा बदमाश और निगरानीशुदा बदरमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अपराध नहीं करने को लेकर सख्त चेतावनी भी दी जा रही है। गंभीर अपराध मामले में गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भी दाखिल कराया जा रहा है।

वहीं मणिशंकर सोनी नाम के आरोपी के 4 स्थाई वारंट लम्बित थे। इतना ही नहीं एसपी संतोष सिंह ने बदमाशो को अपराध नहीं करने के लिए सख्त चेतावनी भी दी। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने सभी थाना में कार्यवाही की गई है। शरीर संबंधी अपराध करने वाले जो लगातार मार पीट, लड़ाई झगड़ा आदि अपराध करते रहते हैं, उनकी गुंडा बदमाश फाइल में नाम जोड़ी गई है। गुंडा बदमाश की वर्तमान के दोस्त साथी, जीविका का साधन, घूमने का क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध पाए जाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की गई है। बार बार चोरी तथा नकबजनी करने वाले अपराधियों का नाम निगरानी बदमाश लिस्ट में लाया गया और चेक किया गया जो व्यक्ति संदिग्ध पाए गए उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।

ये भी पढ़ें :  नमो भारत का नया हाईस्पीड रूट तैयार, नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम और जेवर तक दौड़ेगी रैपिड रेल

पिछले 3 दिनों में अभियान चलाकर कुल 185 गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाश को चेक कर कार्यवाही किया गया है। पिछले 3 दिनों में अभियान चलाकर न्यायालय द्वारा जारी किए गए 133 गिरफ्तारी वारंट और 75 स्थाई गिरफ्तारी वारंट जो काफी समय से फरार चल रहे थे, ऐसे अपराधियों गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। अभियान के दौरान बिलासपुर के सभी थानों में कुल 208 गिरफ्तारी और स्थाई वारंट तामील किए गए हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *