Breaking
26 Nov 2026, Thu

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 25 फ़रवरी, 2023

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश के सीधी में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 17 बस यात्रियों की मौत हो गई। 8 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। 50 यात्री घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। बेकाबू ट्रक ने तीन खड़ी बसों को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मीडिया को बताया कि अभी तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 8 चुरहट अस्पताल, 2 सीधी अस्पताल, 5 रीवा मेडिकल कॉलेज में शव रखे गए हैं। 10 लोगों की शिनाख्त हो गई है, जबकि 5 की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ये बसें सतना में हुए कोल समाज के महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीधी लौट रही थीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM शिवराज सिंह भी शामिल हुए थे। CM शिवराज सीधी में थे। वे सूचना मिलते ही घटनास्थल बड़खरा गांव पहुंच गए।

टक्कर के बाद पलट गया

ये भी पढ़ें :  Nepal PM Ujjain Visit : पत्नी की सलामती के लिए महाकाल के दर पर PM प्रचंड, 100 रुद्राक्ष और 51 हजार किए दान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 9 बजे मोहनिया टनल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। एक बस हाईवे पर ही पलट गई। ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया।

 

आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत

घायलों को सीधी के जिला अस्पताल, चुरहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रीवा के संजय गांधी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर, एक की सीधी और चार की रीवा मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई।

 

हादसे वाली जगह पर चाय-पानी के लिए रुकी थीं बसें

बताया जा रहा है कि सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए विंध्य क्षेत्र के सभी जिलों को 300-300 बसें भरकर लोगों को लाने का टारगेट दिया गया था। शाम साढ़े 5 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ।। सभी बसें सतना से रामपुर बघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं। टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं। यहां यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। इसी बीच, पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने तीनों बसों को टक्कर मारी। तीनों बसों से 50 से 60 सवार थे।

ये भी पढ़ें :  उभरते एशियाई बाजारों में परिवहन क्षेत्र की हरित पूंजी की मांग 2030 तक हो सकती है 1300 अरब डॉलर

 

टक्कर लगते ही दो बसें करीब 10 फीट गहरी खाई में गिरींं

टक्कर लगते ही दो बसें करीब 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं और एक बस के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एक कार भी चपेट में आ गई। भीषण हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद का नजारा दिल दहला देने वाला था। मृतकों में किसी का सिर कुचल गया तो किसी के हाथ-पैर कट गए।

बस के यात्रियों ने ही घायलों को न‍िकाला

बस के यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी और अपने स्तर पर भी घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। हादसे के बाद कलेक्टर साकेत मालवीय और एसपी मुकेश श्रीवास्तव के साथ रीवा कमिश्नर और आइजी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था करवाई।

ये भी पढ़ें :  उज्जैन के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में 1.21 करोड़ के नोटों से की गई सजावट

घटनास्‍थल पर और अस्‍पताल पहुंचे मुख्‍यमंत्री

हादसे की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घायलों का हाल-चाल जानने के लिए सतना से रीवा पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा मौजूद रहे।

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्‍यपाल ने शोक जताया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्‍यपाल मंंगुभाई पटेल ने हादसे पर शोक जताया है। सीएम श‍िवराज सिंह चौहान घटनास्‍थल से रीवा मेड‍िकल कालेज घायलों का हाल देखने पहुंचे। अमित शाह आज सतना में कोल महाकुंभ में शामिल हुए थे।

 

कोल जनजाति सम्‍मेलन से लौट रहे थे लोग

हादसे के श‍िकार लोग सतना में कोल जनजाति सम्मेलन में भाग लेकर लौट रहे थे। सम्‍मेलन के ल‍िए रीवा, सीधी व सिंगरौली से बसों में भरकर लोग सतना पहुंचे थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *