Breaking
16 Nov 2026, Mon

सर्जरी के बाद मौत के मामले में गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर के प्रयागराज स्थित घर पर मिली फर्जी डाक्यूमेंट बनाने की मशीनें

दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह शहर में स्थित मिशन अस्पताल में सात मरीजों की सर्जरी के बाद मौत के मामले में गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम के उत्तर प्रदेश में प्रयागराज स्थित घर पर न फर्जी दस्तावजे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इससे आशंका है कि वह फर्जी दस्तावेज बनवाने के काम में भी लिप्त था। वहीं, कानपुर में उसके पिता और भाई ने उससे कोई संबंध न होने की बात कही है। दमोह की पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पुलिस टीमें जांच की कड़ी में कानपुर और प्रयागराज भेजी गई थीं।
 
कई तरह के दस्‍तावेज मिले
प्रयागराज में ओमेक्स आनंद अपार्टमेंट के 511 नंबर प्लेट में नरेंद्र यादव को साथ ले जाकर तलाशी ली तो वहां अनेक प्रकार के दस्तावेज व दस्तावेज तैयार करने के उपकरण, कई प्रिंटर, कार्ड शीट व सील मिली हैं, जिसे जब्त किया गया है। माना जा रहा है कि नरेंद्र ने इन्हीं की सहायता से न सिर्फ अपने फर्जी दस्तावेज तैयार किए, बल्कि यह आशंका भी बढ़ गई है कि इनके माध्यम से औरों के भी फर्जी दस्तावेज तैयार किए होंगे। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति के अनुसार, इसी तरह कानपुर गई दूसरी पुलिस टीम ने नरेन्द्र यादव के पिता और भाई से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1996 से 1999 तक ही कानपुर में रहा है, उसके बाद न तो फिर कभी घर आया, न ही परिवार से उसका अभी तक कोई संपर्क है। कानपुर में अध्ययन करने वाले स्कूल से भी उसका रिकॉर्ड निकलवाया है, जिसमें भी उसका नाम नरेंद्र यादव ही बताया गया है।

ये भी पढ़ें :  बलकर ट्रक की टक्कर से अधेड़ महिला की मौत, ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों का किया विरोध

आरोपित का दावा ब्रिटेन में की पढ़ाई
इस बीच, पुलिस पूछताछ में आरोपित फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव अब ब्रिटेन में पढ़ाई किए जाने का दावा कर रहा है। उसकी बात की सच्चाई जाने के लिए पुलिस पत्राचार कर रही है। वहीं, जब्त दस्तावेजों में आधार कार्ड और पैन कार्ड भी उसके बदले हुए नाम से ही प्राप्त हुए है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *