Breaking
15 Nov 2026, Sun

जमवारामढ़ क्षेत्र में खाटू श्याम जा रहे एक परिवार के पांच सदस्यों की सड़क हादसे में मौत

जमवारामगढ़

जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर स्थित नेकावाला टोल प्लाजा के पास उस वक्त हुआ, जब लखनऊ से आए एक परिवार की कार सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई।

घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक साल का एक मासूम शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार से हैं और खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे। ये लोग कार में सवार होकर दौसा की ओर से खाटू की तरफ जा रहे थे कि तभी सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-एसआई भर्ती पर आज फैसला संभव, कैबिनेट में परीक्षा समिति की सिफारिश पर विचार

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर भी सड़क से नीचे उतरकर पलट गया और कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जिससे सभी लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें :  डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत खराब , जयपुर के SMS अस्पताल में हुए भर्ती, जानें अचानक क्या हुआ बाबा को

रायसर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कार से निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी देर बाद नियंत्रण में लिया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-अजमेर डीआईजी ने दी थानों और चौकियों के चक्कर से राहत, अब घर बैठे करें पुलिस में शिकायत

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *