Breaking
15 Nov 2026, Sun

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 02 अप्रैल, 2023

 

रायपुर। अब तक सबसे ज्यादा ED का छापा केवल छत्तीसगढ़ में पड़ा है। कांग्रेस महाअधिवेशन के बाद से अब तक 50 से अधिक छापे पड़ चुके हैं। ED को जो अधिकार मिला है, उसका दुरुपयोग हो रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हम जाएंगे, और उसकी जांच होनी चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में पड़ रहे ED के छापे को लेकर कही। दुर्ग जिले के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडिया से चर्चा की। केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार से चर्चा किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हम है, जाँच होनी चाहिए इसका समर्थन करते हैं। कितना पैसा जब्त किए, इसको बताना चाहिए। मार-मार के कुछ भी लिखवा रहे हैं। इस मामले में मैंने गृह मंत्री को पत्र लिखा है।

ये भी पढ़ें :  नई सरकार की शपथ 17 ऑक्टूबर को, इससे पहले जेपी नड्डा से क्यों मिले अनिल विज, लगने लगे कयास

आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल को स्मरण पत्र लिखा है। नियुक्ति और एडमिशन में परेशानी हो रही है। राज्यपाल को इस बारे में जल्दी फ़ैसला लेना चाहिए। बेरोजगारी भत्ता को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोज़गारी भत्ता को लेकर एक बार फिर परेशान है। 15 साल में सिर्फ़ सौ करोड़ भत्ता दिया गया था। भाजपा के समय में सिर्फ़ ग़रीबी रेखा के नीचे देते थे, पर हमने ऐसी कोई शर्त नहीं रखी है। भाजपा के समय की प्रक्रिया बहुत जटिल थी, पर हमारी प्रक्रिया बहुत सरल है
एक ही दिन में 6 हज़ार आवेदन आ चुके है।

ये भी पढ़ें :  न ब्रह्मोस, न राफेल, फिर भी चीन-पाकिस्तान के छूटेंगे पसीने, भारत का ₹26,000 करोड़ का गेमचेंजर प्लान

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *