Breaking
29 Nov 2026, Sun

प्यार पाने रहा असफल… तो होम थिएटर में लगा दिया बम और कर दिया प्रेमिका को शादी में गिफ्ट, ब्लास्ट में दूल्हे और भाई की हुई मौत

 

 

नेहा शर्मा, कबीरधाम, न्यूज राइटर, 04अप्रैल 2023

 

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के रेंगाखार थाने अन्तर्गत ग्राम चमारी में एक घर में होम थियेटर टेस्टिग के दौरान हुए धमाके में नवविवाहित दूल्हे और उसके भाई की मौत और परिवार के चार सदस्यों के घायल के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है।

मामला हादसा नहीं बल्कि साज़िश थी, साज़िश किसी और ने बल्कि शातिर प्रेमी युवक संजू मरकाम ने अपनी प्रेमिका और उसके पति को मारने की नियत से रची थी। अपनी प्रेमिका के शादी में बतौर तोहफे में बारूद भरी साउंड सिस्टम दिया था, जो दुल्हे के घर में उसे चालू करते हुए ब्लास्ट हो गया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के सभी जिलों में राजपत्रित अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के निराकरण की अधिकारियों ने की मांग

दरअसल पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है, प्रेमी युवक आरोपी संजू मरकाम, जो ग्राम छपला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश का रहने वाले का युवती ललिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच प्रमिका का विवाह मृतक दुल्हा हेमेन्द्र मेरावी ग्राम चमारी जिला कबीरधाम से तय हुआ। जिसके चलते प्रेमी युवक का अपनी प्रेमिका से वाद विवाद हुआ था और बाद में विवाह पूर्व प्रेमिका के होने वाल पति मृतक हेमेन्द्र से भी विवाद हो चुका था और उसी समय से आरोपी के दिमाग में प्रमिका और उसके होने वाले पति को नुकसान पहुंचाने आक्रोशित था और तभी उसने साज़िश रच डाली और इलेक्ट्रानिक दुकान से एक साउड सिस्टम खरीदा और उसमें विस्फोटक पदार्थ डालकर उसे एसेम्बल कर लिया और उसे शादी में बतौर उपहार प्रेमिका के घर छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :  मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ

 

बकायदा बम एसेंबल किया

शादी के बाद दहेज के सामान के साथ बारूद से एसेम्बल किया। साउंड सिस्टम भी प्रेमिका के ससुराल में पहूच गया और शादी के सामान को परिवार वालों ने घर में जमाना शुरु किया। इसी दौरान साउंड सिस्टम को चालू करते हुए जोर का धमाका हो गया। जिससे घर के परखच्चे उड़ गये। साथ नवविवाहित दूल्हे हेमेन्द्र मेरावी और उसके छोटे भाई राजकुमार की दर्दनाक मौत हो गई थी। साथ ही उसके परिवार के अन्य चार सदस्य भी गंभीर रूप से घायल थे।

 

पुलिस को थी साजिश की आशंका

ये भी पढ़ें :  बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगाया फोन, इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। जैसे कि पहले ही इस पूरे मामले में किसी साज़िश की आशंका थी, वो सही निकली और पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच गई और कड़ी से पूछताछ पर आरोपी युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

 

पहले से शादीशुदा है आरोपी

आरोपी युवक पहले से शादी शुदा है और दो बच्चे हैं और पेशे से वह मैकेनिक है। पूर्व में आरोपी माइनिंग क्षेत्र में कार्य कर चुका था, वहीं से उसे विष्फोट सामाग्री को उपयोग का अनुभव था और उस अनुभव को इस मामले में उपयोग किया, और साज़िश करके पूरी घटना को अंजाम दे डाला।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *