Breaking
29 Nov 2026, Sun

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 19 अप्रैल, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। बीजापुर विधायक के काफिले में हुए हमले को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम मंडावी जी गगलूर की तरफ दौरे में जाने वाले थे। उनको पुलिस रक्षा वालों के द्वारा एसपी के द्वारा रोका गया, वहां मत जाइए, क्योंकि बिना सूचना बिना फोर्स बिना सिक्योरिटी के उचित नहीं है, पर वह गए वहां जाने के लिए काफी रोका गया।

ये भी पढ़ें :  Bijapur News : आइईडी निष्क्रिय करते वक्त ब्लास्ट में जवान घायल, चार दिन में यह दूसरी घटना

ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उनको कहा गया कि हेलीकॉप्टर हमारे पास है, उससे छोड़ देते हैं, लेकिन वहां गए भी और सकुशल वापस भी आए हैं। उनके काफिले पर कहीं कोई नक्सली हमले की जानकारी अभी नहीं आई है। उनके पीछे जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष जो आ रही थी, उनका कहना है कि फायरिंग हुई है। उसके पीछे पत्रकारों का भी दल थाताम्रध्वज साहू ने कहा कि वह भी आया उनके ऊपर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कोई जानकारी दी। टायर बदलते जरूर उन्होंने देखा। इसके अलावा विस्तृत जानकारी मंगाया जा रहा है, लेकिन वहां सभी कुशल हैं कोई कैजुअल्टी नही हुई है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *