Breaking
29 Nov 2026, Sun

Chhattisgarh : सीएम बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट मुलाकात, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 19 अप्रैल, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम एवं विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। वे इस दौरान क्षेत्रवासियों को विकास कार्याें की सौगात भी देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने स्थित नालंदा परिसर में मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे और 12.25 बजे नंदनवन मार्ग स्थित अटारी के दुर्गा मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12.35 बजे जरवाय में सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण करेंगे और जरवाय गौठान का अवलोकन करेंगे।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मैनपुर क्षेत्र के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.55 बजे मोहबा बाजार से कोटा मार्ग के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 1.10 बजे गुढ़ियारी में छत्तीसगढ़ महतारी चौक का लोकार्पण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1.20 बजे गुढ़ियारी के सीएसईबी ग्राउण्ड में विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे और भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर आमजनों से संवाद करेंगे।

ये भी पढ़ें :  CG Budget 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा में 4 हजार 144 करोड़ रूपए का अनुपूरक बजट पारित

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3.30 बजे अग्रसेन चौक स्थित संभाग स्तरीय सी-मार्ट का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात से राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और शाम 5 बजे विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *