Breaking
29 Nov 2026, Sun

उदयपुर में महिला अधिवक्ता की कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

उदयपुर

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक युवक ने महिला अधिवक्ता की कार के पास जाकर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इसके बाद उसने महिला के घर को भी आग लगाने की कोशिश की। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। महिला अधिवक्ता ने इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें :  जयपुर में दो नए रूट पर मेट्रो चलाने की तैयारी, भजनलाल सरकार के मंत्री ने दिए बड़े संकेत

घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक को देखा गया है, जो नीतू जैन के पड़ोस में ही रहता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। गुरुवार सुबह इस घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों अधिवक्ता प्रतापनगर थाने पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने थाने के बाहर रोड जाम कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  रामगढ़-विषधारी में री-वाइल्डिंग सफल, RVT-7 ने 41 किमी क्षेत्र में बनाई टेरिटरी

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंचने में काफी देर हो गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें :  जयपुर में दिनदहाड़े पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *