Breaking
28 Nov 2026, Sat

बादशाहनगर रेलवे कॉलोनी में शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित प्राथमिक विद्यालय पर रेलवे का बुलडोजर चलेगा, नोट‍िस जारी

लखनऊ
बादशाहनगर रेलवे कॉलोनी में शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित प्राथमिक विद्यालय पर रेलवे का बुलडोजर चलेगा। इसकी नोटिस जारी होने के साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा अब नई जमीन की तलाश शुरू हो गई है। बादशाहनगर स्टेशन के चौड़ीकरण व मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल के बीच में यह स्कूल आ रहा है। बच्चों के सामने शिक्षा का संकट है तो शिक्षा विभाग पास के विद्यालय में समायोजित करने की बात कह रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अस्थाई विद्यालय की व्यवस्था रेलवे कालोनी में किए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें :  गाजियाबाद में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

स्कूल तोड़े जाने को लेकर रेलवे दो बार नोटिस जारी कर चुका है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया है कि विद्यालय के लिए नया भवन कहां दिया जाएगा। जिस जमीन पर स्कूल बनाया गया था, वह भी रेलवे की है। रेलवे की सहमति से ही विद्यालय की स्थापना की गई, लेकिन अब स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने नोटिस में कहा कि विद्यालय जर्जर है। वहीं, एक रेलवे पुल मेट्रो से जोड़ा जाएगा। इसके काम से होने वाले कंपनी से स्कूल की इमारत गिरने का डर है। ऐसे में अब इसे तोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी ने संबोधित करते हुए सपा पर साधा निशाना, कहा, '2017 के यूपी में दंगा होता था, बहन बेटियों की इज्जत खतरे में थी'

प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनीता ने रेलवे को पत्र लिखकर पास में ही दो कमरे देने की गुजारिश की है। विद्यालय में ज्यादातर रिक्शा चालकों व मजदूरों के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल हटने का दूर होने से उनकी पढ़ाई बाधित होगी। पांच दशक पहले से शिक्षा विभाग सीमेंट के शेड के नीचे विद्यालय का संचालन कर रहा है।

ये भी पढ़ें :  स्वच्छ गंगा: योगी सरकार के प्रयासों से आर्द्रभूमि संरक्षण को नई दिशा, गंगा पुनर्जीवन के लिए तेज हुआ वैज्ञानिक प्रबंधन

ज‍िला बेसि‍क शि‍क्षा अधि‍कारी राम प्रवेश ने बताया क‍ि जमीन रेलवे की है, शिक्षा विभाग की नहीं है। ऐसे में हम रेलवे से अनुरोध करेंगे। रही बात बच्चों की पढ़ाई तो अभी अवकाश है। स्कूल खुलने पर उनकी सुविधानुसार पास के विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *