Breaking
25 Nov 2026, Wed

मंत्री राजपूत के कैबिन से गणेश और लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां चोरी होने का मामला सामने आया

 भोपाल
 मंत्रालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के चेंबर से भगवान गणेश की मूर्ति चोरी हो गई. अज्ञात चोरों ने चांदी की मूर्ति पर हाथ साफ किया है. इस वारदात के बाद मंत्रालय के सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. सवाल उठना भी लाजमी है. जहां 24 घंटे पुलिस की मुस्तैदी हो, अगर वहां ऐसी वारदात को अंजाम दिया जाता है तो यह सिक्योरिटी पर प्रश्न चिंह है.

ये भी पढ़ें :  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में होगी शहरों जैसी व्यवस्थाएं : खाद्य मंत्री राजपूत

दरअसल, मंत्रालय के वीवी-2 बिल्डिंग में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का चेंबर है. आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मंगलवार को कैबिनेट बैठक से पहले पूजा करने पहुंचे. मामले में कर्मचारियों की संलिप्तता की संभावना जाहिर की जा रही है.

ये भी पढ़ें :  दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन आंदोलन बनाएं : मंत्री राजपूत

वैसे तो मंत्री का चेंबर लॉक नहीं रहता है. चेंबर में कई जरूरी दस्तावेजों के साथ गणेश जी की मूर्ति भी रखी हुई थी. खुद मंत्री का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की कोई उम्मीद नहीं थी. ऐसी चोरी पहली बार हुई है. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *