Breaking
19 Nov 2026, Thu

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 08 जून, 2023

छत्तीसगढ़ सरकार 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के 78 टॉपरों की आसमान में उड़ने का सपना पूरा होने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार टॉपर बच्चों को हेलीकाप्टर जायराइड को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वर्ष 10वीं-12वीं प्रावीण्य सूची में जगह पाने वाले बच्चों को 10 जून को हेलीकॉप्टर से हवाई सैर कराया जायेगा।

ये भी पढ़ें :  सीएम बघेल ने गांवों में 6 से 17 जुलाई तक ‘रोका-छेका’ करने की अपील, मुनादी कराने तथा गौठानों में पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था कराने का आग्रह

 

विमानन विभाग को किराए के हेलीकाप्टर की व्यवस्था करने को कह दिया गया है। 10 जून को सुबह 7 बजे से पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकाप्टर की जॉय साईड करायी जायेगी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 11.30 बजे टॉपर बच्चों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र वितरित किया जायेगा।

DPI द्वारा सभी कलेक्टरों को लिखा गया पत्र

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर में पीएम मोदी की जनसभा आज : परिवर्तन महासंकल्प यात्रा में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं में भरेंगे उत्साह.... देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

डीपीआई ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वो अपने जिलों से 9 जून को रायपुर में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें। आपको बताते चलें कि प्रदेश में दूसरी बार 10वीं -12वीं के मेधावी बच्चों को खास अंदाज में सम्मानित किया जाएगा। इसके पहले छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं -12वीं 2022 की परीक्षा के टॉपर 125 छात्र-छात्राओं को अक्टूबर 2022 में हेलीकाप्टर से सैर कराई गई थी।

ये भी पढ़ें :  Bilaigarh Crime News : खौफनाक वारदात! सिर कटी लाश लेकर चार पहिया वाहन में घूमता रहा शख्स, फिर लगी पुलिस को भनक और दहल उठा इलाका

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *