Breaking
16 Nov 2026, Mon

करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

धमतरी

सिहावा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वृद्ध पेड़ की कटाई कर रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे हाई टेंशन तार से उसे करंट लगी और वहीं उसकी मौत हो गई. पूरी घटना सांकरा गांव की है.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : समाधान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा सुशासन तिहार

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (50 वर्ष) है. वह सांकरा मैनपुर मुख्य मार्ग में स्थित वन विभाग रिसगांव कार्यालय के सामने नीम की पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे बिजली के तार की चपेट में आ गया. इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें :  मनेंद्रगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात, चैनपुर में बनेगा जवाहर नवोदय विद्यालय

आसपास के लोगों ने शव को जब पेड़ पर लटके देखा, तो पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *