Breaking
15 Nov 2026, Sun

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, सूरजपुर, 07 जुलाई, 2023

सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने रायपुर जा रहे हैं विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस बिलासपुर के समीप रतनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लग्जरी बस अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, यह हादसा इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में नशामुक्ति के लिए चलेगा जनजागरण अभियान, CM भूपेश ने दिए निर्देश

 

मच गई चीख-पुकार 

बस की टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। पीछे आ रहे एक अन्य बस के कार्यकर्ताओं ने घायलों की मदद की। साथ ही घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौक पर पहुंच गई। जवानों ने घायलों को तत्काल रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

ये भी पढ़ें :  पेलमनाला जलाशय योजना के लिए 8.16 करोड़ रूपए स्वीकृत

यहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। वहीं, अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर सिम्स रेफर किया गया है। पुलिस मृत भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके स्वजन तक हादसे की सूचना भेज रही है।

 

2 कार्यकर्ताओं की मौके पर मौत

जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जंमदई निवासी सज्जन पिता सोहन उम्र 30 साल जाति विंझिया, रूपदेव पिता सोनसाय उम्र 55 वर्ष, दोनों की मौत हो गई। घायल लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर सहित पांच घायलों का अपोलो अस्पताल बिलासपुर में इलाज चल रहा है। घटना प्रातः साढ़े 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-दुर्ग पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश की मौत, 35 हजार का था इनाम

 

 

न्यूज राइटर की टीम भीषण हादसे में दो मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। घायलों के शीघ्र होने की कामना करता है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *