Breaking
27 Nov 2026, Fri

केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई, सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम की यात्रा रोकी गई

सोनप्रयाग
केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए यात्रा पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जंगलचट्टी के पास मलबा और पत्थर गिरने से श्री बाबा केदारनाथ धाम जाने वाला मार्ग खराब हो गया। ऐसे में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  मोहन भागवत का बयान: आरएसएस भाजपा के लिए कोई फैसला नहीं करता, संबंध केंद्र से बने हुए हैं

पुलिस ने बताया क पैदल मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, जिनमें सड़क क्षतिग्रस्त होने से पहले केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो चुके श्रद्धालु भी शामिल हैं, की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसी के साथ पुलिस ने केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से सुरक्षित रहने की अपील की है।

ये भी पढ़ें :  देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन: अफवाहों के बीच सरकार का स्पष्टीकरण, हरदीप पुरी ने कहा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *