Breaking
20 Nov 2026, Fri

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 25 जुलाई, 2023

छत्‍तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र मजबूत हो गया है और इसके प्रभाव से अब प्रदेश में लगातार वर्षा के आसार बने हुए है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को बस्तर क्षेत्र में भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार है और रायपुर में हल्की वर्षा होगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा। सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और हल्की वर्षा भी हुई। हल्की बारिश व बादल छाने से उमस से थोड़ी राहत रही, हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं है।

ये भी पढ़ें :  जिला अस्पताल में खून न मिलने से मरीज की मौत, जांच टीम ने डॉक्टरों और स्टाफ से की पूछताछ

छत्‍तीसगढ़ में अब तक 431.8 मिमी हुई वर्षा, सामान्य से 11 फीसद कम

प्रदेश में एक जून से लेकर 24 जुलाई तक 431.8 मिमी वर्षा हुई है, जबकि अब तक सामान्य रूप से 483 मिमी वर्षा हो जानी चाहिए। इस प्रकार प्रदेश में सामान्य से 11 फीसद कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में 507.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 16 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश के पांच जिलों में ज्यादा वर्षा, 11 जिलों में सामान्य वर्षा, 10 जिले में कम वर्षा, 1 जिले में अति कम वर्षा हुई है। बालोद जिले में सर्वाधिक 619.4 मिमी वर्षा हुई है,इसी प्रकार सरगुजा में सबसे कम 172.3 मिमी वर्षा हुई है।

ये भी पढ़ें :  CRIME : बंद कमरे में मामी-भांजे ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिले दोनों के शव

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका इंदौर, दमोह, पेंड्रा रोड, गोपालपुर और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में निम्न दाब का क्षेत्र उसी क्षेत्र में बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा होगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *