Breaking
18 Nov 2026, Wed

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 08 अगस्त, 2023

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम गरिमापूर्वक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों की पांच हजार 633 पंचायतों को ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ के तहत द्वितीय किस्त दो करोड़ 81 लाख 65 हजार रुपये उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

 

विश्व आदिवासी दिवस पर जिलों में होंगे कार्यक्रम, कलेक्टरों को निर्देश

ये भी पढ़ें :  देशभर में लाखों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 14 ठग गिरफ्तार

विश्व आदिवासी दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि नामांकित किए गए हैं। मुख्य अतिथियों में मुख्यमंत्री, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, मंत्रीगण, संसदीय सचिवों, विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। नामांकित नामों के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा और बस्तर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  खारंग नदी में ट्रैक्टर पलटने पर सख्ती: वाहन मालिक पर FIR, अवैध उत्खनन पर कड़ी निगरानी

बस्तर-सरगुजा को सीएम देंगे 1000 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा को 1000 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जगदलपुर में 674.20 करोड़ रुपये की लागत के 2,580 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। सरगुजा के सीतापुर के कार्यक्रम में 333.35 करोड़ रुपये की सौगात देंगे।

मेरी माटी मेरा देश अभियान की होगी शुरुआत
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत नौ अगस्त से होंगी और 30 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए संस्कृति विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारी कर ली है। ग्राम पंचायत स्तर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के दौरान शिलापलकम (शिला पट्टिका) की स्थापना किया जाएगा। जिसमें देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वालों वीरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *