Breaking
22 Nov 2026, Sun

CG Politics: हाईटेक होगा आम आदमी पार्टी की घोषणा पत्र, QR कोड-व्हाट्सएप और E-Mail ID से लेंगे सुझाव

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, 12 अगस्त, 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक ली। इसके बाद आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें छत्तीसगढ़ ‘आप’ घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश की जनता को ठगने के अलावा कुछ नहीं किया है। उनकी पार्टी का घोषणा पत्र बंद कमरे में बनी और केवल कागज पर ही सिमटकर रह गई है। लोग अब उनके घोषणा पत्र को धोखा पत्र कहने लगे हैं। इसके ठीक विपरीत आम आदमी पार्टी जो गारंटी देती है उसको सरकार बनते ही लागू करती है। दावा किया कि दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार ने ऐसा करके दिखाया है।

ये भी पढ़ें :  जयराम रमेश की मांग: घरेलू धन प्रेषण सस्ता और तेज़ बनाने पर जोर

आनंद मिरी ने कहा कि प्रदेश में हर विधानसभा की अपनी अलग समस्या है। आम आदमी पार्टी प्रदेश के सुदूर गांव के बूथ स्तर तक के व्यक्ति से सुझाव लेकर अपनी गारंटी पत्र बना रही है। इस दौरान ईमेल- aapcg2023@gmail.com और व्हाट्सएप नंबर- 7880036611 जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़वासी अपना सुझाव इमेल, व्हाट्सएप, क्यू आर कोड आधारित ऑनलाइन फॉर्म के साथ ही पेन-पेपर पर लिखकर अपने गांव के पार्टी कार्यकर्त्ताओं को भी दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना: स्कूल भवनों की जांच में 78 स्कूल भवनों में निर्माण कार्यों में गंभीर खामियां

 

घोषणा समिति के सचिव अन्यतम शुक्ला ने बताया कि आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र “हमर गांव – हमर सुझाव” के नारे के साथ प्रदेश के सभी वर्गों, किसानों, धान का समर्थन मूल्य, युवाओं को रोजगार, महिलाओं, मजदूरों, सविंदा कर्मचारियों, अनियमित कर्मचारियों, सभी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों, शिक्षकों, व्यवसायियों, महिला समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पलायन करने वाले मजदूरों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली पानी, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए पेंशन जैसी प्रदेशवासियों की सभी समस्याओं का समाधान करने वाला होगा।

ये भी पढ़ें :  CRPF एस आई हुआ लाखों के डिजिटल ठगी का शिकार, रुपए चुकाने पत्नी के बेचे गहने

छत्तीसगढ़ ‘आप’ के घोषणा पत्र समिति में 21 सदस्य
छत्तीसगढ़ ‘आप’ घोषणा पत्र समिति के 21 सदस्यों में अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, सचिव अन्यतम शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी, गोपाल साहू, आकांक्षा सिंह, वादूद आलम, भानू प्रकाश चंद्रा, सूरज उपाध्याय, विशाल केलकर, उत्तम जायसवाल, एडवोकेट प्रियंका शुक्ला, धरमदास भार्गव, दुर्गा झा, शीत चंद्राकर, मेहरबान सिंह, प्रकाश ठाकुर, सलीम काजी, एडवोकेट डीपी यादव, डॉ. एसके अग्रवाल, अमित हिरवानी और तरुणा बेडरकर शामिल हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *