Breaking
24 Nov 2026, Tue

विंबलडन 2025 : बोपन्ना-गिल बाहर, युकी भांबरी-गैलोवे युगल के दूसरे दौर में पहुंचे

लंदन
विंबलडन 2025 में दिन भारतीय फैंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा। अनुभवी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार सैंडर गिल शुरुआती दौर में हारकर पुरुष युगल स्पर्धा से बाहर हो गए। रोहन बोपन्ना और सैंडर गिल की जोड़ी तीसरी वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी केविन क्राविएट्ज और टिम पुएट्ज से एक घंटे और चार मिनट में 3-6, 4-6 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई। बोपन्ना का 2025 में प्रदर्शन मिश्रित रहा है। वे और उनके जोड़ीदार एडम पावलसेक फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे थे, लेकिन बाहर हो गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल में झांग शुआई के साथ मिलकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ये भी पढ़ें :  ‘पता नहीं, दोबारा ऑस्ट्रेलिया आ पाएंगे…’ जीत के बाद रोहित शर्मा ने फैन्स को किया इमोशनल

भारत के अन्य युगल स्टार युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे ने फ्रांस के मैनुअल गुइनार्ड और मोनाको के रोमेन अर्नेडो को सीधे सेटों में हराकर विंबलडन पुरुष युगल प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया। एक घंटे और 49 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में 16वीं वरीयता प्राप्त इंडो-अमेरिकन जोड़ी ने अर्नोडो और गुइनार्ड को 7-6(8), 6-4 से हराया।

ये भी पढ़ें :  एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में हारीं सुचिका तारियाल, ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

भांबरी पूरे खेल में तेज दिखे और गैलोवे के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठाया क्योंकि दोनों ने शुरुआत से ही बढ़त हासिल कर ली थी। भांबरी और उनके साथी के पास अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़ने और पहला सेट 7-5 से जीतने का मौका था, लेकिन एक समय पर दो सेट पॉइंट होने के बावजूद वे ऐसा नहीं कर पाए। हालांकि, उन्होंने कोई गलती नहीं की और पहला सेट अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें :  किसी भी पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने एससीजी पिच पर घास की शिकायत नहीं की है : गावस्कर

दूसरे सेट में गुइनार्ड को चोट लग गई, वह अपनी पीठ और गर्दन को पकड़कर जमीन पर गिर गए, लेकिन उन्होंने संघर्ष जारी रखा। हालांकि, भांबरी-गैलोवे अपनी योजना पर अडिग दिखे और जीत के साथ समाप्त हुए। ऋत्विक बोल्लीपल्ली और एन श्रीराम बालाजी अन्य दो भारतीय खिलाड़ी हैं, जो विंबलडन में अपने-अपने जोड़ीदारों क्रमशः रोमानिया के निकोलस बैरिएंटोस और मैक्सिको के मिगुएल रेयेस-वरेला के साथ खेलेंगे।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *