बर्मिंघम
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला है. शुभमन गिल ने भारत की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ दिया है. शुभमन इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. शुभमन का टेस्ट करियर का ये पहला दोहरा शतक भी रहा.
अब शुभमन विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. शुभमन ने विराट कोहली को पछाड़ दिया. कोहली ने जुलाई 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थसाउंड टेस्ट में 200 रन बनाए थे.
शुभमन गिल अब इंग्लैंड में भी सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन चुके हैं. गिल ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को पछाड़ दिया. अजहरुद्दीन ने अगस्त 1990 में मैनचेस्टर टेस्ट मैच में 179 रनों की पारी खेली थी.
कप्तान के रूप में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय (टेस्ट)
23 वर्ष & 39 दिन- मंसूर अली खान पटौदी बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 1964
25 वर्ष & 298 दिन- शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025
26 वर्ष & 189 दिन- सचिन तेंदुलकर बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 1999
27 वर्ष & 260 दिन- विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड, 2016
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com