नई दिल्ली
भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की कुल बढ़त 244 रन की हो गई है। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन के 77 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने शानदार शतक जड़े। वहीं, मोहम्मद सिराज ने छह विकेट चटकाए। चौथे दिन भारत अपनी बढ़त को 500 तक पहुंचाने की कोशिश करेगा।
पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। वह अलग ही बैजबॉल खेल रहे हैं। भारत ने 169 रन बना लिए हैं। पंत 27 गेंद पर 35 रन बना चुके हैं। गिल 22 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
अर्धशतक बनाने के आउट हुए केएल राहुल
केएल राहुल अर्धशतक बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। वह 55 रन बना सके। भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं। टीम इंडिया ने कुल 140 रन बना लिए हैं।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com