Breaking
22 Nov 2026, Sun

Amit Shah visit In Chhattisgarh : गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज, जानिए पूरा शेड्यूल

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 01 सितंबर, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासी बयार बह रही है। यही कारण है कि यहां लगातार केंद्रीय नेताओं का दौरा जारी है। एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा पर आ रहे हैं। इस बार अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। 1 और 2 सितंबर को अमित शाह छत्तीसगढ़ में रहेंगे। इसकी तैयारियां बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से की जा चुकी है।

काफी खास है शाह का ये दौरा

ये भी पढ़ें :  भारत को मिलेगी गतिमान बुलेट ट्रेन, 400 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

दरअसल, अमित शाह का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। साल 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह प्रदेश पदाधिकारी के साथ बैठक लेंगे। बैठक में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओममाथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को अमित शाह भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। देर रात आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। वहीं, 2 सितंबर को रायपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। इसके बाद सराईपाली के जनजातीय सम्मेलन और अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला दो बच्चों से ज्यादा बच्चों को पैदा करने की पाबंदी खत्म, CM ने कहा ज्यादा बच्चे पैदा करना जरूरी

जानिए पूरा शेड्यूल

शुक्रवार 1 सितंबर शाम 6 बजकर 40 मिनट पर अमित शाह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाह एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर शाम 7 बजे पहुचेंगे। रात्रि भोजन के बाद रात 8 बजे से कोर कमेटी की बैठक लेंगे। 2 सितंबर को अमित शाह सुबह 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे। दिन के 11 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। 12:00 दीनदयाल ऑडिटोरियम से प्रदेश कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर के रवाना होंगे। दोपहर को भोजन करने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय से एयरपोर्ट रवाना होंगे। दोपहर 2.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से महासमुंद जिले के सरायपाली एयरपोर्ट पहुचेंगे। 3.15 से 4.30 तक जनजातीय सम्मेलन और अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:00 सरायपाली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे6:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *