Breaking
12 Nov 2026, Thu

Rahul Gandhi Visit in CG : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, राजीव युवा मितान सम्मेलन के जरिए युवाओं को करेंगे संबोधित

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 02 सितंबर, 2023

रायपुर। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस भी चुनावी मोड में नजर आ रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे राजधानी रायपुर में युवाओं को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें :  'देखो अपना देश' अभियान में वोट कर अपने राज्य के गंतव्यों को बनाएं राष्ट्रीय धरोहर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक कार्यक्रम ‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’ के दौरान युवाओं को संबोधित करेंगे, जिसका आयोजन भूपेश सरकार कर रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार, आज दोपहर 1 बजे राहुल गांधी मेला ग्राउंड नवा रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन के जरिए युवाओं को संबोधित करेंगे।

इस सम्मेलन का मकसद युवाओं के अंदर जोश भरना और उनसे सीधा संवाद करना है। चुनाव से पहले कांग्रेस युवाओं को साधने में जुटी है। पार्टी का पूरा फोकस यूथ वोट बैंक पर हैं। ऐसे में राहुल गांधी युवाओं के जरिए चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *