Breaking
27 Nov 2026, Fri

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

जोधपुर
 केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार को एम्स जोधपुर में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। 81 वर्षीय दाऊलाल वैष्णव राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कलां गांव के मूल निवासी थे और पूर्व में सरपंच के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन

AIIMS जोधपुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए जानकारी दी कि, "माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के पिताजी दाऊलाल वैष्णव का आज दोपहर 11:52 बजे निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
दिल्ली से जोधपुर पहुंचे रेल मंत्री

ये भी पढ़ें :  राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, कांग्रेस ने दिए घमासान के आसार

पिता दाऊलाल वैष्णव के निधन की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से जोधपुर रवाना हुए। वह सुबह 10:30 बजे हवाई मार्ग से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे अपने घर गए, जहां परिवार के अन्य सदस्य पहले से मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

ये भी पढ़ें :  जयपुर बना दुनिया का छठा सबसे खुशहाल शहर, भारत में नंबर वन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री के पिता के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, 'माननीय केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी श्री दाऊलाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

ये भी पढ़ें :  जयपुर के विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

रेल मंत्री के पिता के निधन की खबर से उनके गांव और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *