मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय को यूजीसी की श्रेणी-1 की स्वायत्तता प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस विशेष उपलब्धि के लिए उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि निश्चित ही यह उपलब्धि प्रदेश में विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण, नवाचारयुक्त शिक्षा पहुंचाने की हमारी संकल्पना को अधिक सशक्त बनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और समस्त विभागीय अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश मॉडल की दिशा में एक नया और महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। अब विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरुप नई ऊंचाईयां, शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय स्वतंत्रता, शोध, नवाचार और मूल्यपरक शिक्षा में उत्तरोत्तर वृद्धि और गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारोन्मुखी शिक्षा के लिए आत्मनिर्भरता प्राप्त होगी।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com