Breaking
17 Nov 2026, Tue

G-20 in Raipur : स्वामी विवेकानंद विमानतल पर जी-20 के मेहमानों के लिए होगी विशेष व्यवस्था, बढ़ाई जाएगी चेकिंग

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 15 सितंबर, 2023

रायपुर। अगले सप्ताह रायपुर में होने वाली जी-20 बैठक के लिए स्वामी विवेकानंद विमानतल में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विमानन अधिकारियों का कहना है कि जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए विमानतल में ही एंट्री और एग्जिट गेट अलग से बनाए गए हैं। इसके साथ ही जैसे ही ये मेहमान विमान से उतरेंगे, पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ इन्हें इस एंट्री गेट पर लाया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि आम यात्रियों और इन मेहमानों को अलग-अलग रखा जाएगा। स्वामी विवेकानंद विमानतल के निदेशक प्रवीण जैन ने बताया कि बैठक के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। मेहमानों को आम यात्रियों से अलग ही रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान, भाजपा संगठन में महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी

बढ़ाई जाएगी चेकिंग

विमानन सूत्रों का कहना है कि वीआइपी मूवमेंट के दौरान चेकिंग भी बढ़ा दी जाएगी। हालांकि कोशिश रहेगी किसी भी आम यात्री को इसकी वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े। मेहमानों के विमानतल में उतरने से लेकर उनके बाहर जाने और होटल जाने तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

हवाई यात्री समय से पहले घर से निकलें

जी-20 बैठक के दौरान हवाई यात्रियों को यह ध्यान देना होगा कि वे यात्रा के लिए समय से काफी पहले निकलें। बताया जा रहा है कि वीआइपी मूवमेंट के दौरान चेकिंग के कारण हवाई यात्री जाम में भी फंस सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में 5,600 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामदगी के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब में छापे मारे, कोकीन बरामद

होटल मेफेयर में 100 रूम बुक

बताया जा रहा है कि मेहमानों के ठहरने के लिए नवा रायपुर स्थित होटल मेफेयर में 100 रूम बुक भी कर लिए गए हैं। होटल में इनके ठहरने के साथ ही इनके खाने-पीने और बाहर जाने की पूरी व्यवस्था रहेगी। बताया जा रहा है कि मेहमानों के लिए विशेष रूप से छत्तीसगढ़ व्यंजन में चीला-फरा के साथ ही ठेठरी-खुरमी व अन्य पकवान भी परोसे जाएंगे। इसके साथ ही राजस्थानी, पंजाबी व्यंजनों का भी लुत्फ मिलेगा। होटल प्रबंधन का कहना है कि मेहमानों की पसंद के अनुसार व्यंजन परोसे जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत, 40 लोग घायल

पांच दिन बंद रहेगा पुरखौती मुक्तांगन

नवा रायपुर में 18 और 19 सितंबर को जी-20 की बैठक प्रस्तावित है। नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय को दीर्घाओं/उद्यान के रखरखाव, साफ-सफाई और सुरक्षा कारणों से दर्शकों एवं सर्वसाधरण के लिए 15 से 19 सितंबर तक संग्रहालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 20 सितंबर बुधवार से पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय पूर्वावत दर्शकों एवं सर्व साधारण के लिए खुला रहेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *