Breaking
16 Nov 2026, Mon

Breaking News : हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज, सीएम भूपेश भी होंगे शामिल

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 16 सितंबर, 2023

छत्तीसगढ़ के साथ इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है । इस बैठक में पांच राज्यों में किस प्रकार से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की जाए इसको लेकर व्यापक चर्चा होनी है । बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह 11 बजे रवाना होंगे।

रविवार 17 सितंबर को कांग्रेस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश के मुताबिक, CWC मीटिंग में कई चरणों में चर्चा होगी, जिसमें आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें :  Himachal Pradesh कैबिनेट के बड़े फैसले: टोल टैक्स और आबकारी नीति 2026-27 को मिली मंजूरी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार में अहम निर्णय

17 सितंबर को तेलंगाना दिवस भी होता है। इसको लेकर कांग्रेस ने कहा कि मोदी और तेलंगाना सरकार दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही भ्रष्ट हैं। पिछले महीने 20 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC का ऐलान किया था। इसके बाद ये पहली बैठक है।

ये भी पढ़ें :  महिला आरक्षण और परिसीमन बिल की तैयारी, NDA सरकार के सामने दो-तिहाई बहुमत की बड़ी चुनौती

इसी साल के अंत में मध्य प्रदेश, छ्त्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा, छत्तीसगढ़-राजस्थान में कांग्रेस, तेलंगाना में बीआरएस और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट-भाजपा की सरकार है।

 

20 अगस्त को सीडब्ल्यूसी का ऐलान हुआ था

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 20 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान किया। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (90) को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है।

ये भी पढ़ें :  "छत्तीसगढ़ी भाखा के मान अऊ सम्मान के दिशा म एक नवा पहल"

CWC में मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू और राजस्थान से सचिन पायलट को जगह मिली है। तीनों राज्यों में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। खड़गे ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी वर्किंग कमेटी में शामिल किया है। CWC में कुल 84 नाम हैं। इनमें CWC मेंबर, स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *