बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जो टीवी में कोई शो होस्ट कर रहे हैं. वहीं, अब तक एक्टर सलमान खान को टीवी का सबसे महंगा होस्ट कहा जाता था. लेकिन अब एक सुपरस्टार ने उन्हें इस मामले में मात दे दी है. ये कोई और नहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अब क्विज बेस्ड शो केबीसी 17 के लिए करोड़ों चार्ज करने वाले टीवी के हाईएस्ट पेड होस्ट बन गए हैं.
केबीसी 17 से कितनी फीस लेंगे अमिताभ बच्चन?
मिली जानकारी के मुताबीक, अमिताभ बच्चन क्विज बेस्ड शो केबीसी 17 के लिए प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. केबीसी 17 एक हफ्ते में पांच बार टेलीकास्ट होता है. इसका मतलब है कि अमिताभ बच्चन की हफ्ते भर की फीस 25 करोड़ रुपए है.
सलमान खान को मात देकर हाईएस्ट पेड होस्ट बने अमिताभ बच्चन
वहीं, अब अमिताभ बच्चन एक्टर सलमान खान को मात देकर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टीवी होस्ट बन गए हैं. इससे पहले बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान सलमान खान को कथित तौर पर हर वीकेंड का वार एपिसोड के लिए 12 करोड़ रुपए दिए गए थे, यानी उनकी हफ्ते भर की फीस लगभग 24 करोड़ रुपए थी.
बिग बॉस 17 कब से होगा टेलीकास्ट
बता दें कि सोनी टीवी ने हाल ही में अमिताभ बच्चन का सुंबुल तौकीर के साथ एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसके साथ ही मेकर्स ने शो की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 17 11 अगस्त से शुरु होने वाला है. ये शो सोमवार से शुक्रवार को रात 9 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा.
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com