Breaking
20 Nov 2026, Fri

नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन : आज कांकेर में प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी शामिल, सीएम भूपेश बघेल 866 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 06 अक्टूबर, 2023

कांकेर जिले के गोविन्दपुर खेल मैदान में आज ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका गांधी कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री कु. शैलजा विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर जिले को 866.16 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़ रूपए की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में दीदी ई-रिक्शा योजना बानी वरदान, स्वरोजगार से संवारी सुषमा की जिंदगी

महासम्मेलन में भूमिपूजन-लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 84.22 करोड़ रुपये की लागत से 120 कार्यों का भूमिपूजन और 261.61 करोड़ रुपये की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 427.46 करोड़ रूपए की लागत के 103 कार्यों का भूमिपूजन और 36.73 करोड़ रुपये की लागत के 91 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 38.43 करोड़ की लागत के 54 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 17.67 करोड़ की लागत के 64 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से छात्रावास भवन, सड़क, पुल-पुलिया, देवगुड़ी, उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम, प्रतीक्षालय, आंगनबाड़ी भवन, मुक्तिधाम, घोटुल, सामुदायिक शौचालय, सीड प्रोसेसिंग यूनिट, सामुदायिक एवं सामाजिक भवन, नल जल प्रदाय योजना, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बाजार शेड निर्माण, रंगमंच सहित ऑडिटोरियम आदि का निर्माण कार्य शामिल है। ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों के द्वारा विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत कुल 12 हजार 730 हितग्राहियों को 5.78 करोड़ रूपए की सामग्री, ऋण स्वीकृति पत्रक, चेक, अनुदान, वन अधिकार मान्यता पत्र आदि का वितरण किया जाएगा

ये भी पढ़ें :  भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इंडिया ब्लॉक में तकरार की खबरों के बीच कहा कि कांग्रेस हारी हुई पार्टी बन गई

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद दीपक बैज, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, विधायक अनुप नाग, सावित्री मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, सदस्य बस्तर विकास प्राधिकरण बीरेश ठाकुर, गौ सेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, पूर्व विधायक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के अध्यक्ष शंकर ध्रुवा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरवर साहू, सदस्य सिंध अकादमी बोर्ड दिलीप खटवानी, पर्यटन मण्डल के सदस्य
नरेश ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *