Breaking
25 Nov 2026, Wed

ग्राइंडर मशीन में गर्दन रखी, हार्डवेयर व्यापारी के बेटे की दर्दनाक मौत

इटारसी
मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात आदिवासी विकासखंड केसला के सुखतवा गांव में एक हार्डवेयर कारोबारी के युवा बेटे ने ग्राइंडर कटर से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं पूरा परिवार इस घटना से स्तब्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सुखतवा निवासी हार्डवेयर व्यापारी के युवा बेटे का शव उसके कमरे में मिला है, जिसकी गर्दन पिछले हिस्से में धारदार चीज से कटी हुई है।

पुलिस के अनुसार 22 वर्ष उपांशु साहू निवासी हार्डवेयर व्यवसायी अशोक साहू के बेटे थे। मंगलवार रात को उपांशु ने ग्राइंडर कटर का उपयोग कर अपनी गर्दन काट ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह जब दुकान नहीं खुली तो स्वजनों ने कई बार कॉल किया, बाद में पड़ोसियों से भी फोन पर जानकारी ली, जब संदेह हुआ तो छत पर चढ़कर कमरे के पिछले हिस्से से अंदर प्रवेश किया, इसके बाद उनके होश उड़ गए।
 
दो महीने कुंभ में रहा अकेले सोता था दुकान पर
केसला थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कारोबारी अशोक साहू के दो बेटे हैं। उपांशु उनका छोटा बेटा था। कुछ दिन पहले बाजार में उनका नया भवन बना, जिसमें आगे दुकान और पिछले हिस्से में तीन चार कमरे बनाए गए हैं। पूरा परिवार बस्ती के पुराने मकान में रहता था। उपांशु को घर की जगह दुकान पर रात रुकना अच्छा लगता था, इसलिए वह अकेला यहीं सो जाता था।
 
दो महीने वह प्रयाग महाकुंभ में भी रहकर आया था
    यादव ने बताया कि दो महीने वह प्रयाग महाकुंभ में भी रहकर आया। रात में उसने बड़ी ग्राइंडर कटर मशीन कमरे में रखी।
    उसके एक्सटेंशन का तार अपने बेड पर लगाया। इसके बाद बटन पर अंगूठा रखकर अपनी गर्दन कटर पर रखकर बटन चला दिया।
    मशीन का प्रेशर इतना ज्यादा था कि एक सेकंड में उसकी गर्दन अलग हो गई।
    बेड पर लगा बिस्तर तक बुरी तरह कटकर खून से लथपथ हो गया। पूरा बिस्तर खून से सना हुआ मिला।
    कमरे में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पीएम के बाद शाम को स्वजनों ने नर्मदा घाट पर अंतिम संस्कार किया।
    पुलिस उसके मोबाइल को भी जांच में लेगी, आत्महत्या के पीछे किसी तरह का मानसिक दबाव, ब्लैकमेलिंग या कोई बीमारी वजह तो नहीं थी, इसकी जांच पुलिस करेगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *