Breaking
15 Nov 2026, Sun

Chhath Puja 2023 : महादेवघाट में मना छठ महापर्व, व्रती महिलाओं ने सूर्य को दिया अर्घ्य

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 20 नवंबर, 2023

रायपुर। चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन छठ व्रती महादेव घाट पर रविवार दिनांक 19 नवम्बर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। 10,000 से अधिक छठ व्रती इस वर्ष महादेव घाट पर भगवन भास्कर को अर्घ्य दिया। आज सुबह को उषा अर्घ्य दिया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, रायपुर लोक सभा सदस्य सुनील सोनी, विधायक विकास उपाध्याय, मेयर ऐजाज़ ढेबर, कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, कांग्रेस नेता आर पी सिंह एवं अन्य गण्यमान महादेव घाट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में  रविवार संध्या को शामिल हुए।

छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर के प्रमुख राजेश कुमार सिंह एवं समिति के अन्य सदस्य के द्वारा सभी अतिथियों  का स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें :  माता बहादुर कलारिन की अदम्य वीरता पर हम सबको नाज है- सीएम बघेल

छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार संध्या को छठ व्रती ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया।    उषा अर्घ्य आज सुबह दिया गया। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन और रायपुर नगर निगम के सहयोग से महादेव घाट की सफाई की गयी है और महादेव घाट को सजाया गया। रायपुर शहर में 50 से अधिक तालाबों के किनारे छठ मनाया जा रहा है।

समिति के द्वारा महादेव घाट की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। महादेव घाट को पूरी तरह से सजाया गया है। पार्किंग, लाइटिंग, व्रती के लिए कपड़ा चेंजिंग रूम एवं अन्य प्रकार कि व्यवस्था किया गया है । समिति के द्वारा सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की गयी है ।  इस वर्ष 1 लाख से अधिक श्रद्धालु महादेव घाट पर जुटे।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी का करेंगे दर्शन, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति के द्वारा महादेव घाट पर सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन कल रविवार नवम्बर 19 को किया गया।

इस भजन संध्या में, रायपुर के रहनेवाले युवा संगीतकार और गीतकार वेंकटेश अग्रवाल बैंड, प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका हेमा पांडेय और उनकी दोनो बहनें करीना पाण्डेय व सविता पाण्डेय , भोजपुरी लोक गायक एवं सुर संग्राम विजेता अलोक कुमार, छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार दिलीप षड़ंगी और अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका प्रसिद्ध सोनाली और तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकारों के द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुति की गयी।

अंतर्राष्ट्रीय डांस ग्रुप धरोहर कला संगम संस्था प्रागराज के कलाकार सोनाली और तरुण चोपड़ा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की। समिति के द्वारा कल रविवार 19 नवम्बर को खारुन नदी के महादेव घाट पर हजारों दीपों से भव्य संध्या आरती आयोजित की गयी । समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन आज सुबह महादेव घाट पर किया गया था।

ये भी पढ़ें :  खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका: 7 पुलिसकर्मियों की मौत, इलाके में हाई अलर्ट

रविन्द्र सिंह, सुनील सिंह, कन्हैया सिंह, शशि सिंह, परमानन्द सिंह,  रामकुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम,  बृजेश सिंह, रामविलास सिंह,  अजय शर्मा, जयंत सिंह,  पंकज चौधरी, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, संतोष सिंह,  जयप्रकाश सिंह, मुकुल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, सरोज सिंह, संजय सिंह, वेद नारायण ,अनिल सिंह, मदन विश्वकर्मा, संजय तिवारी, संजीव सिंह, राकेश सिंह, एवं समिति के अन्य सदस्य महादेव घाट पर छठ पूजा को भव्य बनाने में अपना सहयोग दिया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *