Breaking
16 Nov 2026, Mon

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने की केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख एल मंडाविया से मुलाक़ात,प्रदेश में ईएसआईसी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हेतु की मांग

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने की केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख एल मंडाविया से मुलाक़ात,प्रदेश में ईएसआईसी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हेतु की मांग

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय मंत्री मनसुख एल मंडाविया से की मुलाकात, ईएसआईसी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की मांग

प्रदेश में ईएसआईसी नर्सिंग कॉलेज के लिए श्रम मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से की चर्चा

 ईएसआईसी अस्पताल कोरबा समेत अन्य अस्पतालों में चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति हेतु ध्यान कराया आकृष्ट

ये भी पढ़ें :  पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल

रायपुर

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख एल मंडाविया से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान मंत्री देवांगन ने केंद्रीय मंत्री मनसुख एल मंडाविया से छत्तीसगढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हेतु अनुरोध पत्र सौंपा ।उन्होंने बताया की राज्य बीमा अधिनियम की धारा 59 (बी) के तहत निगम अपने द्वारा प्रदाय किये जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं की बेहतरी के लिए चिकित्सा महाविद्यालय के अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की स्थापना कर सकता है। 
मंत्री देवांगन ने बताया  कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित होने की दिशा में अग्रसर राज्य है। नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से श्रमिकों की चिकित्सा सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश भी मिल सकेगा।  

ये भी पढ़ें :  नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर शिक्षादूत को उतारा मौत के घाट

 इसके अलावा प्रदेश में संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के सबंध में भी विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया ।।
मंत्री देवांगन ने कोरबा ईएसआईसी अस्पताल में रिक्त पदों पर जल्द स्वीकृति हेतु की मांग

कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए श्रम मंत्री देवांगन द्वारा पिछली बार केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्रमवार जानकारी दी थी। इसके उपरांत ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के लिए आदेश जारी हुआ था। मंत्री देवांगन ने डॉक्टरो और अन्य स्टॉफ की भर्ती की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का भी अनुरोध किया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *