Breaking
18 Nov 2026, Wed

सिम कार्ड खो गया? तुरंत अपनाएं ये आसान स्टेप्स, बचाएं अपना डाटा और नंबर

नई दिल्ली

फोन चोरी हो जाए या फिर खो जाए, दोनों ही स्थितियों में लोगों को परेशानी होती है। फोन चोरी होने के साथ-साथ फिजिकल सिम भी चला जाता है। कई बार लोग अपना सिम कार्ड कहीं रखकर भूल भी जाते हैं। फोन के साथ-साथ सिम का खो जाना भी एक बड़ी समस्या है। सिम कार्ड गलत हाथों में पड़ गया तो उसका मिस यूज भी किया जा सकता है। सिम आपके बैंक अकाउंट, आधार कार्ड, UPI पेमेंट ऐप के साथ-साथ और भी कई चीजों से लिंक होता है। ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर ही आता है। यही कारण है कि सिम कार्ड खो जाने पर लोग परेशान हो जाते हैं। अगर आप कभी ऐसी किसी स्थिति में फंस जाएं तो आपके तुरंत अपना सिम कार्ड सस्पेंड करा देना चाहिए। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। घर से ही जियो की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर ऐप से ऐसा कर सकते हैं। आज यहां हम इसका पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।

ये भी पढ़ें :  सचिन-जिगर ने स्त्री 2 हिट्स के साथ ऑरमैक्स मीडिया के टॉप 5 में अपना दबदबा बनाया

डैमेज सिम ऐसे बदल सकते हैं
अगर आपकी सिम खो गई है या फिर डैमेज हो गई है तो आप उसे रिप्लेस करा सकते हैं। अपना सिम बदलवाने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड होना चाहिए। अगर आधार कार्ड नहीं है तो किसी अन्य वैध पहचान प्रमाण (POI) लेकर नजदीकी जियो स्टोर पर जाना होगा। बता दें कि सिम बदलने के लिए आपको 50 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे। आप डैमेज हो जाने की स्थिति में सिम बदल सकते हैं। ध्यान रखें कि सिम बदलते समय आपके जियो नंबर पर एक एक्टिव रिचार्ज प्लान हो। सिम बदलने का प्रोसेस पूरा करने के 24 घंटे तक एसएमएस सर्विस उपलब्ध नहीं रहेंगी।

ये भी पढ़ें :  भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, अब कार्ड से करें पेमेंट; UPI से कितना अलग?

वेबसाइट पर जाकर ऐसे सिम करें सस्पेंड
    आप अपने जियो नंबर पर सर्विस को निलंबित (सस्पेंड) या फिर से शुरू करने के लिए जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके लिए आपर "सिम लॉस्ट लॉगिन" पेज पर जाना होगा।
    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद होम पेज पर सबसे ऊपर Support का ऑप्शन दिखेगा। यह राइट साइड से पहला ऑप्शन होगा।
    इस पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
    आपको स्क्रॉल डाउन करके नीचे आना है। फिर Lost SIM पर क्लिक करना है।
    अब आप सिम लॉस्ट लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
    फिर आपको अपना नबंर डालना होगा और Proceed बटन पर क्लिक करना होगा।
    इसके बाद आगे बढ़ते जाएं और अपनी रिक्वेस्ट डाल दें।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *