Breaking
18 Nov 2026, Wed

हिमेश रेशमिया का नया ट्रैक ‘साज़’ रिलीज़

मुंबई,

हिमेश रेशमिया का नया गाना ‘साज़’ रिलीज हो गया है। हिट मशीन हिमेश रेशमिया एक बार फिर अपने नए गाने ‘साज़’ के साथ माइक थामे नज़र आए। यह एक आत्मीय और भावनात्मक गीत है, जो दिल को गहराई से छू लेने का वादा करता है। हिमेश के फैन्स लंबे समय से उनके नए गाने का इंतज़ार कर रहे थे और हिमेश ने उन्हें ‘साज़’ का तोहफ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें :  टी-सीरीज़ प्रस्तुत ‘ऐसी जन्नत’ रिलीज

हाल ही में हिमेश रेशमिया ने इतिहास रच दिया जब उन्होंने ब्लूमबर्ग की दुनिया के सबसे प्रभावशाली पॉप सितारों की रैंकिंग में जगह बनाई। इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले वे एकमात्र भारतीय बने। सालों में हिमेश रेशमिया ने 2000+ सुपरहिट गाने दिए हैं और यूट्यूब पर 200 अरब से ज़्यादा व्यूज़ का रिकॉर्ड बनाया है। उनका अपना म्यूज़िक लेबल हिमेश रेशमिया मेलोडीज यूट्यूब पर 25 अरब से अधिक व्यूज़, 12.5 अरब ऑडियो स्ट्रीम्स और एक करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ सबसे बड़ा म्यूज़िक लेबल बन चुका है, जो किसी भी व्यक्तिगत कलाकार का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें :  15 सितंबर राशिफल: मंगलवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

हिमेश के शो हमेशा फैन्स में बेमिसाल उत्साह भर देते हैं और अब हिमेश जल्द ही नए कॉन्सर्ट्स की लिस्ट अनाउंस करने वाले हैं। मुंबई और दिल्ली को हिला देने के बाद, हिट मशीन अब और भी बड़े म्यूज़िकल शो के साथ तैयार हैं। इसके अलावा हिमेश जल्द ही एक और गाना ‘जानम तेरी कसम’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें वे बतौर प्रोड्यूसर नज़र आएँगे और निर्देशक विनय सपारू और राधिका राव की जोड़ी एक नई फ्रेश पेयरिंग को पेश करेगी।

ये भी पढ़ें :  होली के दिन ब्लड रेड मून तो होगा ही साथपूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा!

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *