Breaking
18 Nov 2026, Wed

मध्य प्रदेश में सड़क हादसा: सिंगर और म्यूजिशियन ग्रुप के 4 की मौत, 7 घायल

शिवपुरी 
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसे में सिंगर हार्दिक दवे समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब टेंपो-ट्रैवलर बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक से भिड़ गया। हादसा इतना भयंकर था कि टेंपो-ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 7 अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी सामने आई है कि टेंपो-ट्रैवलर सवार लोग गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले हैं, जो म्यूजिशियन ग्रुप के सदस्य हैं। ये लोग काशी विश्वनाथ में शिवकथा कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवपुरी और झांसी के बीच सुरवाया थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। टेंपो-ट्रैवलर में 17 लोग सवार थे। उन्होंने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 3 अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव से की सौजन्य भेंट

मृतकों की पहचान सिंगर हार्दिक दवे के अलावा राजा ठाकुर, अंकित ठाकुर और राजपाल सोलंकी के रूप में हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कुछ लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को सूचना दे दी गई है, जिन्हें गुजरात से यहां (शिवपुरी) पहुंचने में अभी समय लगेगा।

ये भी पढ़ें :  मप्र के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जबलपुर में जलभराव की आशंका, मड़ीखेड़ा डैम के गेट खुले

म्यूजिशियन ग्रुप के एक सदस्य ने बताया कि गुजरात के रहने वाले एक व्यक्ति ने काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवकथा कराई थी। वे सभी उसी शिवकथा के लिए गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग सभी लोग सो रहे थे, इसी दौरान अचानक से टक्कर हुई। पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर मानना है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *