होली के दिन ब्लड रेड मून तो होगा ही साथपूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा!

इस साल 13 मार्च की देर रात और 14 मार्च की सुबह अमेरिका में अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन ब्लड रेड मून तो होगा ही साथपूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा। अमेरिका के 48 राज्यों में यह नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन चंद्रमा, सूर्य और धरती सीधे एक ही रेखा में होंगे। चंद्रमा की तरफ से धरती पर लाल लंबी वेवलेंग्थ का प्रकाश धरती पर पड़ेगा। आपको बता दें कि 14 मार्च को पड़ने वाला यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढंक लेगी। इससे चंद्रमा गहरे लाल रंग में नजर आएगा। इस घटना को 'ब्लड मून' कहा जाता है।

ये भी पढ़ें :  इंडियन आइडल की मयूरी साहा ने ए.आर.रहमान को प्रभावित किया

भारत में नहीं होगा ग्रहण का प्रभाव
आपको बता दें कि भारत में इस ग्रहण का प्रभाव नहीं माना जाएगा। दरअसल भारत में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगों की होली होगी। ऐसे में इस पूर्ण चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं होगा, क्योंकि जिस समय ग्रहण होगा, उस समय यहां दिन हो रहा होगा। ऐसे में इसका धार्मिक महत्व नहीं माना जाएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी खास चश्मे आदि की जरूरत नहीं होगी। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे आसानी से देखा जा सकेगा। लेकिन अगर आप अच्छे से अनुभव करना चाहते हैं, तो आप पॉवरफुल टेलीस्कोप से देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  शादी को हुए 8 साल, दूसरी बार मां बनेगी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी, बेबी बंप थामकर दिए पोज, लगीं ग्लैमरस

होलिका दहन पर भद्रा
आपको बता दें कि ग्रहण भारत में नहीं है, इसलिए होलिका दहन पर भी इसका प्रभाव नहीं होगा। इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा। इसलिए भद्रा खत्म होने के बाद होलिका दहन किया जा सकता है। 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 से भद्रा की शुरुआत होगी। इसका समापन रात्रि 11 बजकर 13 मिनट पर होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च 2024 को रात 11 बजकर 14 मिनट से लेकर देर रात्रि को 12 बजकर 20 मिनट तक है।

ये भी पढ़ें :  मई महीने की शुरुआत और अंत दोनों पूर्णिमा से, बना दुर्लभ धार्मिक संयोग

इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment