Breaking
16 Nov 2026, Mon

मुंबई में बारिश का कहर: भूस्खलन में दो की मौत, कई इलाकों में रेड अलर्ट

मुंबई 
मुंबई में जोरदार बारिश से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जलभराव की वजह से परिवहन ठप हो गया है और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले शामिल हैं। वहीं नासिक, पुणे, सतारा, जलगांव और गढ़चिरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें :  संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर संत समाज उबल रहा, हिंदुओं के नेता नहीं, रामभद्राचार्य फिर भड़के

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में कुरला, अंधेरी सबवे, चेंबूर, मिलान सबवे, गांधी मार्केट और किंग्स सर्कल समेत कई प्रमुख स्थानों पर जलजमाव हो गया है। गांधी मार्केट इलाके में वाहनों की आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बीएमसी ने जानकारी दी है कि मौसम विभाग ने शहर में रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जब तक जरूरी ना हो घर से बाहर निकलने से परहेज किया जाए।

ये भी पढ़ें :  बेमुद्दत धरने का दूसरा दिन, समर्थन देने पहुंचे सांसद, विधायक... भाजपा नेताओं ने संयुक्त स्वर में कहा लड़ाई रहेगी जारी चौपाटी हटाने की करो तैयारी

मौसम विभाग के मुताबिक पालघर में रविवार से बारिश में इजाफा हो सकता है। बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से इस इलाके में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कोल्हापुर, अमरावती, वर्धा और नागपुर में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को मराठवाड़ा में मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा और उत्तरी महाराष्ट्र में मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर एक पर है: ब्रजेश पाठक

भूस्खलन से दो की मौत
मुंबई की जनकल्याण सोसाइटी में भूस्खलन की वजह से कम से दो की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। 16 अगस्त को रात में भारी बारिश बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक विखरोली और घाटकोपर में 207 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *