Breaking
20 Nov 2026, Fri

MP कांग्रेस ने घोषित किए 71 जिलाध्यक्ष, विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी

भोपाल 
एमपी कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने एक ही बार में सभी 71 नामों की घोषणा कर दी है, लंबे समय से जिलाध्यक्षों की सूची का इंतजार किया जा रहा था. कई बड़े नामों को भी इस बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है. खास बात यह है कि विधायकों को भी जिलाध्यक्ष बनाया गया है. सबसे बड़ा नाम पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का है, जिन्हें कांग्रेस ने गुना जिले का कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा डिंडौरी के विधायक ओमकार सिंह मरकाम को डिंडौरी जिले की कमान सौंपी गई है. पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह को राजगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. कुछ जिलाध्यक्षों को कांग्रेस ने रिपीट भी किया है. लेकिन बड़ी बात यह है पहले विधायकों को जिलाध्यक्ष नहीं बनाने की बात सामने आई थी. लेकिन विधायकों को भी जिलाध्यक्ष बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें :  11 घंटे का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में, तीन राज्यों को जोड़ेगा यह नया एक्सप्रेस-वे

इंदौर-भोपाल में किसे मिली कमान ? 
कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की घोषणा की है. जिसमें भोपाल में फिर से प्रवीण सक्सेना को शहर अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि इंदौर में इंदौर में चिंटू चौकसे शहर अध्यक्ष बनाए गगए हैं. कई जगहों पर पूर्व विधायकों को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है. वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ के जिले में छिंदवाड़ा में विश्वनाथ ओखटे को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सागर जिले में युवा नेता भूपेंद्र सिंह मोहासा को कमान सौंपी गई है, जो राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं. 

कांग्रेस ने पांच विधायकों को बनाया जिलाध्यक्ष 
एमपी में कांग्रेस ने पांच विधायकों को जिलाध्यक्षों की कमान सौंपी है. राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह को गुना जिले का अध्यक्ष बनाया है. वहीं उज्जैन ग्रामीण का अध्यक्ष विधायक महेश परमार को बनाया है, जो उज्जैन की तराना विधानसभा सीट से विधायक हैं. बालाघाट जिले का अध्यक्ष संजय उईके को बनाया है, जो बालाघाट की बैहर सीट से विधायक हैं, चार बार के विधायक ओमकार सिंह मरकाम को डिंडौरी का अध्यक्ष बनाया है, जो यही से विधायक हैं. वहीं सतना ग्रामीण का अध्यक्ष सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को बनाया है. इनमें ओमकार सिंह मरकाम और सिद्धार्थ कुशवाह ने 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. 

ये भी पढ़ें :  उद्योगपतियों को राज्य सरकार का पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पूर्व विधायक भी बने जिलाध्यक्ष 
    विपिन वानखेड़े-इंदौर ग्रामीण 
    मुकेश पटेल-अलीराजपुर जिला 
    डॉ अशोक मर्सकोले-मंडला जिला 
    कुंवर सौरभ सिंह-कटनी शहर 
    देवेंद्र पटेल-रायसेन जिला 
    प्रियव्रत सिंह-राजगढ़ जिला 
    हर्ष विजय गहलोत-रतलाम ग्रामीण 
    सुनीता पटेल-नरसिंहपुर 

2023 में चुनाव लड़े कई नेताओं को जिम्मेदारी 
कांग्रेस 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कई नेताओं को भी जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है. राजेंद्र शर्मा को रीवा जिले की कमान सौंपी है, जो 2023 में विधानसभा चुनाव लड़े थे. इसी तरह से धर्मेश घई को मैहर, बैतूल से निलय डागा, जबलपुर ग्रामीण में संजय यादव, खंडवा में उत्तमपाल सिंह को कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बनाया है, ये सभी 2023 का विधानसभा चुनाव लड़े थे. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *