Breaking
26 Nov 2026, Thu

मेगा बजट फ़िल्म “गांव के जीरो शहर मा हीरो “ए मन सुरबईहा” गाना सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर हुआ रिलीज

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 28 जनवरी, 2024

 

रायपुर। मनोज ले आउट के संचालक व फिल्म के निर्माता व हीरो मनोज राजपूत ने अपने ही जीवन पर आधारित फिल्म ” गांव के जीरो शहर मा हिरो “जो बखूबी उन पर जचता है। इस फिल्म के जरिए वे गांव व शहर के लोगों को एक संदेश भी देना चाहते है। सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर फिल्म का एक गाना “ए मन सुरबईहा” रविवार को रिलीज हुआ
फिल्म के निर्माता व हीरो मनोज राजपूत ने बताया कि चूंकि उनका पूरा बचपन गांव में बीता है।

ये भी पढ़ें :  महतारी वंदन की राशि को जमा कर अहिरवार समाज की महिलाओं ने बड़े कार्य के लिए निकाला अनूठा रास्ता

 

जवानी के दिनों में रोजगार हेतु शहर को चुना संघर्ष किया और शहर में आकर जिंदगी बदल गई !फिल्म की कहानी को छालीवुड के जाने माने निर्देशक उत्तम तिवारी को सुनाया तो वे न नहीं कर सकें और उन्होंने तुरंत ही हाँ बोल दिया और फिल्म का नाम रख दिया “गांव के जीरो शहर मा हिरो” मनोज राजपूत के जीवन पर बनी है फिल्म की शूटिंग दुर्ग, भिलाई के अलावा छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों के साथ ही गोवा, कोलकाता व हैदराबाद के रामोजी स्टूडियों में हुई है।

ये भी पढ़ें :  CG NEWS : बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने रायपुर सहित इन जिलों के स्कूल समय में किया बदलाव, आदेश जारी…

 

उन्होंने बताया कि छग में पहली बार सबसे उत्तम किस्म के कैमरे फैन्टम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं फिल्म में बॉलीवुड एक्टर भगवान तिवारी के साथ छॉलीवुड के कलाकारों का जलवा देखने को मिलेगा। फिल्म की हीरोईन नेहा शुक्ला है वहीं मनोज राजपूत के पिता की भूमिका अर्जुन परमार ने निभाया है जो फिल्म के सहायक निर्देशक भी है। इसके साथ ही इशिका यादव, धर्मेन्द्र यादव, प्रदीप शर्मा, पप्पू चन्द्राकर, संजीव मुखर्जी, विक्की वीरा सहित छॉलीवुड के कलाकारों ने अभिनय किया है। संगीत सुनील सोनी ने दिया है तो पटकथा,व कुछ गीत उत्तम तिवारी ने लिखे है। गायक – सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, नृत्य निर्देशक- विलास राउत द्वारा इस गाने की जुगलबंदी की गई है। फिल्म के एक्जिूक्यिूटिव प्रोडयूसर विक्रम राजपूत व वितरक तरूण सोनी है।

ये भी पढ़ें :  ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई गायब, सत्ता संघर्ष हुआ तेज

 

फिल्म के गानों को सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर देखे जा सकते हैं और एक गाना ए मन सुरबईहा रविवार की सुबह 7 बजे रिलीज हुआ जिसे लोग खुब पसंद भी कर रहे है। छत्तीसगढी फिल्म “गांव के जीरो शहर मा हिरो” 9 फरवरी को छत्तीसगढ़ के सिनेमा घरों में एक साथ प्रर्दिशत होगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *